Ayodhya Ram Temple Offering theft: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब समाजवादी पार्टी लगातार बीजेपी को घेरने में लगी थी. गुरुवार को कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मीडिया के सामने आए. इस दौरान उन्होंने मंदिर में चढ़ावा चोरी के अलावा जमीन खरीद में हुई गड़बड़ी के कुछ दस्तावेज दिखाकर गंभीर आरोप लगाए. कहा कि इस पूरी चोरी में बीजेपी और आरएसएस दोनों शामिल है. कांग्रेस ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम मोदी ने ट्रस्ट बनवाया था. प्राण प्रतिष्ठा भी उन्होंने ही किया फिर अब जब चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है तो वह इसपर एक शब्द भी क्यों नहीं बोल रहे हैं.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सपा के बाद कांग्रेस की ओर से राजेंद्र पाल गौतम ने पत्रकारों से बातचीत की.
कांग्रेस नेता ने कहा कि बिना FIR के SIT एसआईआईटी गठित कर दी गई. पहली SIT में बकायदा अनिल मिश्रा को जिम्मेदार बताया गया. दूसरी SIT में फिर चंपत राय और अनिल मिश्रा को कैसी क्लीन चिट मिल गई. ये गोपनीय SIT रिपोर्ट किसने लीक की? PM मोदी ने अबतक इस मुद्दे पर क्यों नहीं अब तक कुछ बोले.
राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के लोगों ने जमीन खरीद फरोख्त में भी जमकर लूट की. आरएसएस और बीजेपी हेड क्वार्टर भी इसमें शामिल है. निष्पक्ष जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा बच नहीं सकते. संसद में स्पीकर ने कहा कि ये उत्तर प्रदेश का मुद्दा है. जबकि राम मंदिर के लिए पूरे देश में चंदा मांगा गया.
यूथ कांग्रेस ने चढ़ावा चोरी के दिखाए दस्तावेज
वहीं यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने राम मंदिर में चोरी से जुड़े दस्तावेज दिखाए. SIT रिपोर्ट के पेज नंबर 6 पर अनिल मिश्रा कि भूमिका पर सवाल उठाया. अनिल मिश्रा की उदासीनता के चलते चोरी होने की कही गई बात. यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने दिखाए राम मंदिर जमीन घोटाले से जुड़े दस्तावेज. जमीन घोटाले में चंपत राय, अनिल मिश्रा और पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के शामिल होने का किया दावा. राम मंदिर के नाम पर खरीदी गई जमीन में करोड़ों रुपये का घोटाला होने का लगाया आरोप. SIT सिर्फ राम मंदिर में चंदा चोरी की जांच कर रही है. SIT को चंदे में मिले जेवरातों की भी जांच करनी चाहिए. SIT ने कांग्रेस प्रतिनिधि को सबूत सौंपने का समय नहीं दिया.
शरद शुक्ला ने कहा कि RSS, BJP और बजरंग दल ने मिलकर राम मंदिर में की लूट. अयोध्या को कर्नाटक बना दिया गया, बर्बाद किया गया. जो राम से विमुख हो गए उन्हें हजार शिव और ब्रम्हा भी नहीं बचा पाएंगे. चोरी के बाद भैया जी जोशी ने इस्तीफा दे दिया. SIT की रिपोर्ट पर अगर छोटे कर्मचारी गिरफ्तार हुए तो अनिल मिश्रा क्यों नहीं गिरफ्तार हुए?
सुप्रीम कोर्ट को स्वत: संज्ञान लेने की अपील
यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेने की बात कही. गौतम ने कहा कि हम राम मंदिर के इस मुद्दे को देश के गांव-गांव जायेंगे. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की देंगे जानकारी. हम राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर RSS और BJP को एक्सपोज करेंगे. हम अपनी टीम को तैयार कर रहे हैं. एक सप्ताह के अंदर गांव-गांव जाकर कांग्रेस करेगी बेनकाब.
वहीं यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा कांग्रेस ने उठाया है. कांग्रेस राम मंदिर चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय, अनिल मिश्रा के खिलाफ हो कार्रवाई. कांग्रेस एक सप्ताह के अंदर घर-घर जाकर BJP को करेगी बेनकाब. मेरी मांग है RSS के पंथ संचलन में वन्दे मातरम का गायन कराये. RSS अपना नहीं तिरंगा झंडा लगाए. RSS सदा वत्सले की जगह वन्दे मातरम गाना शुरू करें.
About the Author
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर (सहयोगी संपादक) पद पर कार्यरत हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



