Image Slider

यूपी समाचार लाइवः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के डिवाइन मेडिकल सेंटर मे प्रसूता की मौत को लेकर स्वजनों ने अस्पताल और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर की 3सदस्य टीम ने अस्पताल में छापेमारी की. जिसकी सूचना मिलते ही अस्पताल का प्रबंधक फरार हो गया. जांच में अस्पताल के कई मानक अधूरे मिले. डिवाइन मेडिकल सेंटर की OT की गई सील. जांच टीम ने अस्पताल को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब देने को कहा है. साथ ही यह भी कहा है कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो पंजीकरण निरस्त हो जाएगा. कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का मामला है.

Prayagraj News: प्रयागराज में STF ने 50000 के इनामी गैंग लीडर छैला बाबू को गिरफ्तार किया

प्रयागराज जिले के एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट को मिली बड़ी कामयाबी. एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गैंग लीडर छैला बाबू सरोज को नई दिल्ली से किया गिरफ्तार. अभियुक्त के खिलाफ प्रयागराज के नवाबगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है. इसी मुकदमे में वांटेड अभियुक्त छैला बाबू सरोज के ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है. एसटीएफ ने अभियुक्त छैला बाबू सरोज को नई दिल्ली के थाना सरोजिनी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने और इनाम घोषित होने के बाद वह नई दिल्ली में छिप कर रह रहा था. एसटीएफ के सीओ शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में नई दिल्ली गई टीम ने गिरफ्तारी किया है. अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ ने नई दिल्ली के सरोजिनी नगर थाने में दाखिल किया गया. संबंधित कोर्ट के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर उसे प्रयागराज लाया गया है. प्रयागराज के नवाबगंज थाने में अभियुक्त को दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त छैला बाबू सरोज के खिलाफ प्रयागराज और प्रतापगढ़ जिले में कुल सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

Mahoba News: महोबा में सांप काटने से युवक की मौत

महोबा जिले में खेत में सो रहे बुजुर्ग को सांप ने काटा. लाठी से पीट-पीटकर सांप को मार डाला. ​सांप काटने के बाद घबराया नहीं बुजुर्ग. जख्म पर बांध लगाकर पीता रहा चाय. ​सुबह 5 फीट लंबा मरा हुआ सांप थैले में रखकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग. ​अस्पताल में मरा हुआ सांप देखकर डॉक्टर और मरीज हुए हैरान. ​सांप का एक ही दांत लगने से बाल -बाल बची बुजुर्ग की जान. श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव का मामला.

Lucknow News: गोमती नगर में बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या

गोमती नगर में दिन दहाड़े महिला बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या. महिला बैंक कर्मी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या. पति पर हत्या का आरोप. गोमती नगर के आइसीआइसीआइ बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थी दिव्या मिश्रा. मौके पर सीनियर पुलिस अफसर मौजूद.

Sitapur News: सीतापुर में आश्रम से गायब हुए तीन बच्चे

सीतापुर जिले के नारदानंद आश्रम से तीन बच्चे गायब हुए. बच्चों के गायब होने से मचा हड़कंप. तीनों बच्चे नारदानंद आश्रम में संस्कृत की पढ़ाई कर रहे थे. आर्यन गुप्ता, हिमांशु पांडे और अनिकेश मिश्रा सभी बच्चे क्लास कक्षा 6 (प्रथम खंड) के हैं छात्र. लखनऊ,हरदोई और अयोध्या के रहने वाले है तीनों छात्र. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की कर रही जांच. सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच में जुटी पुलिस. नैमिषारण्य थाना क्षेत्र का मामला.

Shahjahanpur News: गौतम मौर्य हत्याकांड के आरोपी के घर पहुंचा बुलडोजर

शाहजहांपुर में गौतम मौर्य की हत्या आरोपी समीर अली के घर पर बुलडोजर पहुंचा. शाहजहांपुर जिला प्रशासन ने घर के घर के ध्वस्तीकरण की तैयारी पूरी की. पुलिस पीएसी स्वास्थ्य और दमकल विभाग की टीम तैनात की गई. पूरा इलाका समुदाय विशेष का है. आसपास के इलाकों की नाकेबंदी की गई. समीर अली के घर के आसपास के घरों को खाली करवाया गया. समीर अली ने अपने परिजनों के साथ मिलकर 31 जुलाई को गौतम मौर्य की बेरहमी से हत्या की थी. समीर अली के परिवार की लड़की से प्रेम संबंध वारदात की वजह बने थे. गौतम मौर्य हत्याकांड का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया था. गौतम मौर्य के परिजनों को सीएम योगी ने कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया था. थाना कांट कस्बा इलाके का मामला.

Saharanpur News: सहारनपुर में पुलिस ने गोकशों का किया एनकाउंटर

सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में गोकशी की कोशिश कर रहे आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं उसका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस के अनुसार, देर रात प्रभारी निरीक्षक देवबंद पुलिस टीम के साथ देवबंद-बरला मार्ग पर गश्त कर रहे थे. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सांपलाखत्री गांव के जंगल में दो लोग एक बछड़े की गोकशी करने की फिराक में हैं. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बछड़े के रंभाने की आवाज सुनाई दी. पुलिस ने नजदीक जाकर देखा तो दो व्यक्ति गोकशी का प्रयास कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि टीम को देखते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई. घायल आरोपी की पहचान शकील पुत्र यामीन कुरैशी निवासी पठानपुरा, देवबंद के रूप में हुई.

Bijnor News: बिजनौर में बच्चे पर गुलदार ने किया हमला

बिजनौर जिले में जंगल में खेल रहे बालक पर गुलदार ने किया हमला. 7 वर्षीय बालक को गुलदार ने बनाया शिकार. जंगल में बालक के मिले अवशेष. गांव में दहशत. मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल. वन विभाग की टीम जंगल की और दौड़ी. वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा. थाना नजीबाबाद के खुशहालपुर मड़के इलाके का मामला.

Fatehpur Encounter News: फतेहपुर में पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर

फतेहपुर जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़. जवाबी फायरिंग में बदमाश साहिल के पैर में लगी गोली. घायल साहिल कुरैशी को अस्पताल में कराया गया भर्ती. आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और 1 हजार कैश बरामद. आरोपी साहिल के खिलाफ चोरी, लूट समेत 12 आपराधिक केस दर्ज है. थरियांव थाना के जयसिंहपुर रोड पर हुई मुठभेड़.

Shahjahanpur News: गौतम मौर्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर

शाहजहांपुर जिले में चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड का मामला. मुख्य हत्यारोपी समीर अली के घर आज चलेगा बुल्डोजर. शाहजहांपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी की. नगर पंचायत प्रशासन ने अंतिम नोटिस जारी किया. 20 अगस्त को कार्रवाई की चेतावनी दी है. 31 जुलाई 2026 को समीर अली ने चाकुओं से गोदकर हिंदू युवक गौतम मौर्य की हत्या की थी. आरोपी का हॉफ एनकाउंटर हुआ था. थाना कांट कस्बा क्षेत्र की थी घटना.

Hamirpur News: हमीरपुर में दो स्कूली बसों की आमने-सामने भिड़ंत

हमीरपुर जिले में राठ में दो स्कूल बसों की आमने-सामने भिड़ंत. हादसे में कई स्कूली बच्चे हुए घायल. सेना रोड पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा. खाली स्कूल बस ने बच्चों से भरी बस में मारी टक्कर. 8 घायल बच्चों को सीएचसी राठ में कराया गया भर्ती. डॉक्टरों ने सभी बच्चों की हालत बताई सामान्य. हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी. राठ कस्बे के सेना रोड की घटना.

Amroha News: अमरोहा में पशुशाला में मिला नौकर का शव

अमरोहा जिले में प्रधान की पशुशाला में मिला नौकर का शव. भूसे की कोठरी में मिला नौकर प्रदीप का शव मिला. प्रदीप कुमार का सड़ा गला शव मिलने से फैली सनसनी. एसपी लखन सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा. थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव नाजरपुर कला का मामला.

Lucknow News: लखनऊ में दो पक्षों की मारपीट में युवक की मौत

लखनऊ के महिंगवा थाना के शाहपुर चौराहे पर शराब की दुकान के पास दो पक्षों में मारपीट. मारपीट में एक युवक की हुई मौत. खानपुर और अटेसुवा गांव के लोगों में भिड़ंत. मारपीट में मोनू उर्फ दिलीप की मौत. मृतक अटेसुवा इटौंजा का निवासी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल.

Meerut Encounter News: मेरठ में पुलिस-गौकशों के बीच एनकाउंटर

मेरठ जिले में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़. पुलिस की गोली लगने से दो कुख्यात गौकश घायल. याकूब और याद इलाही पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज. घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके से अवैध हथियार और बाइक बरामद. गौकशी की घटना को अंजाम देकर लौट रहे थे आरोपी. थाना लिसाड़ी के क्षेत्र के मदीना मस्जिद के पास मुठभेड़.

Etawah News: राहुल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

इटावा जिले में ऑपरेशन क्रैकडाउन में राहुल हत्याकांड के मुख्य हत्यारोपी समेत दो गिरफ्तार. 15 अगस्त की रात हुआ दोस्त के जन्मदिन पार्टी से लौटते समय राहुल यादव की हुई थी हत्या. राहुल यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी अंशुल यादव और सुखबीर सिंह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार. अंशुल यादव के दोनों पैरों में लगी गोली. अवैध हथियार और जिंदा मुर्दा कारतूस बरामद. पुलिस टीम से घिरे अंशुल यादव ने चलाई गोली. आत्मरक्षा में पुलिस की गोलियों से घायल हुआ अंशुल यादव. घायल अंशुल यादव को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए कराया गया था भर्ती.

जसवंतनगर सीओ आयुषी सिंह ओर थाना प्रभारी कमल भाटी की अगुवाई में पुलिस ने की मुठभेड़

इटावा जिले की जसवंतनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया है गिरफ्तार

Kasganj Encounter News: कासगंज में पुलिस ने एनकाउंटर में 3 गौकशों को किया गिरफ्तार

कासगंज जिले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता. पुलिस मुठभेड़ में 03 गौकश गिरफ्तार. एक गौकश पैर में गोली लगने से हुआ घायल. घायल गौकश को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. गौकशों के कब्जे 03 अवैध तमंचा, 3 खोखा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मोटर साइकिल, 01 कुन्तल मांस व मांस काटने के उपकरण 02 छुरी, 01 बांका, 01 रस्सी बरामद. पकड़े गए गौकश जावेद , आलेहसन , मशरूम जनपद कासगंज के ही है रहने वाले. जो गौकशी की घटनाओं को देते थे अंजाम. थाना अमापुर क्षेत्र के रानामऊ गांव के जंगलों का मामला.

Etawah News: इटावा में 10वीं की छात्रा से रेप

इटावा जिले में हाईस्कूल की छात्रा को स्कूल जाते समय अगवा कर दुष्कर्म से सनसनी. दुष्कर्म के बाद दबंग ने पीड़िता स्कूली छात्रा को घटना के बारे में किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर छोड़ा. पीड़िता ने घर पहुंचकर रोते हुए अपनी मां को बताई घटना. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद रेप पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा. इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके की घटना.

Banda News: बिना लाइट जलाए अंधेरे में दौड़ने लगी रोडवेज बस

बांदा जिले में डिपो की रोडवेज बस का वीडियो वायरल. बिना लाइट के अंधेरे में नेशनल हाईवे पर दौड़ रही थी बस. बस में दर्जनों यात्री थे सवार, यात्रियों ने जताई कड़ी आपत्ति. यूपी 90 टी 1517 बस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. चित्रकूट की तरफ से बांदा आ रही थी बस. यात्री बोले- लाइट खराब थी तो बस रोककर दूसरी बस से भेजना चाहिए था. चालक और परिचालक की लापरवाही आई सामने. एआरएम देशराज ने माना चालक-परिचालक की लापरवाही. एआरएम ने मामले में कार्रवाई की कही बात.

Etawah News: इटावा में शराब के ठेके पर बाइक गिरने को लेकर विवाद

इटावा जिले में शराब के ठेके पर बाइक गिरने को लेकर विवाद. राशन डीलर को तमंचे की बट से पीटा. दबंग तमंचे के साथ आया नजर. सीसीटीवी फुटेज आया सामने. फुटेज में दबंग युवक राशन डीलर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. जबकि एक युवक तमंचा निकालकर धमकाता नजर आ रहा है. घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. घायल राशन डीलर को उपचार को भेजा गया. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी. इटावा जिले के बसरेहर इलाके के अमृतपुर गांव स्थित देसी शराब के ठेके का मामला.

Jalaun Road Accident: जालौन में भीषण सड़क हादसा

जालौन जिले के उरई में ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कूटी-बाइक की जोरदार भिड़ंत. तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर. हादसे में दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे. स्कूटी और बाइक सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल. हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल. एक घायल की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफर. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच. उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड ओवरब्रिज का मामला.

Jalaun News: जालौन में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

जालौन जिले के कुंठौंद पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार. मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोचा. बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद. चोरी की लकड़ी से लदी पिकअप भी पुलिस ने पकड़ी. पिकअप से करीब 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद. गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया. आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे. कुंठौंद थाना पुलिस की कार्रवाई.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||