नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की शूटिंग पूरी करने के बाद रणबीर कपूर अपनी ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर काम शुरू करेंगे. अप्रैल 2027 से इस फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर साथ नजर आएंगे. वहीं, मेकर्स दीपिका पादुकोण से भी ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए बातचीत कर रहे हैं.
‘ब्रह्मास्त्र 2’ में रणबीर कपूर का होगा डबल रोल.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसमें वह भगवान श्रीराम के किरदार में दिखेंगे. अब खबर है कि ‘रामायण’ के बाद रणबीर कपूर साल 2022 की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिव’ के सीक्वल में दिखेंगे. अयान मुखर्जी ने फिल्म के अगले पार्ट के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. यह भी बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण भी ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का हिस्सा हो सकती हैं.
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की स्क्रिप्टिंग और प्री-प्रोडक्शन का काम इस समय जोरों पर चल रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर के सामने सबसे बड़ी और दिलचस्प चुनौती उनका दोहरा रोल होने वाली है. वह सीक्वल में शिवा के साथ-साथ देव के किरदार में भी नजर आएंगे. इस डबल रोल के जरिए फिल्म का कैनवास पहले से कहीं ज्यादा भव्य होगा. रणबीर इस डबल रोल को लेकर काफी उत्साहित बताए जा रहे हैं.
2027 से शुरू होगी ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह भगवान श्रीराम की भूमिका में दिखेंगे. यह फिल्म 8 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. आलिया भट्ट हाल ही में स्पाय-यूनिवर्स फिल्म ‘ऐल्फा’ में नजर आई थीं. हालांकि यह मूवी बुरी तरह पिट गई. अब आगे वह सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘तुम्बाड़ 2’ मूवी में दिखाई देंगी. इसके अलावा, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इसे संजय लीला भंसाली बना रहे हैं.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



