UP Flood Alert : उत्तर प्रदेश में फिलहाल एक दर्जन से ज्यादा जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. प्रयागराज के हालात भी इस समय खास तौर पर गंभीर है. लगातार बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में करीब तीन फीट तक पानी भरन…और पढ़ें
यूपी में बाढ़ लाइव.
यूपी बाढ़ लाइव | UP Flood LIVE Updates : उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश और पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं. आलम यह है कि प्रदेश में मौजूद अधिक नदियां अपने खतरे के निशान को पार करके बह रही हैं, जिसके चलते आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है. स्कूल, सड़क और घर तक बाढ़ के चपेट में आ चुके हैं. लोग घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं. बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. कई जिलों की गलियों में तो प्रशासन नाव के सहारे मदद पहुंचा रहा है.
Prayagraj Flood News: प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी में बाढ़
प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियों का लगातार बढ़ रहा है जलस्तर. हालांकि गंगा और यमुना दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है. बीते 24 घंटे में नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 25 सेंटीमीटर बढ़ा है. जबकि गंगा नदी का फाफामऊ में 26 सेंटीमीटर व छतनाग में 23 सेंटीमीटर बढ़ा है. सुबह 8:00 बजे नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 79.93 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 80.57 मीटर और खतरनाक में 79.54 मीटर दर्ज किया गया है. हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान के नीचे बह रही हैं. प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का डेंजर लेवल 84.734 मीटर है.
Chitrakoot Mandakini River Flood: चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप
चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी ने फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है. मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है. मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के पानी ने रामघाट सहित 100 दुकानों को डुबोया. धीमे-धीमे बाढ़ का पानी मेन सड़क की ओर कर रहा प्रवेश. बाढ़ को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट. मंदाकिनी नदी किनारे बसे रामघाट और तरौंहा गांव बाढ़ की चपेट में आने की संभावना.
Kanpur Ganga River Flood : कानपुर में गंगा में जानलेवा स्टंट
कानपुर के बिठूर से एक बार फिर गंगा में जानलेवा स्टंट का वीडियो सामने आया है. ऐतिहासिक ब्रह्मावर्त घाट पर किशोर और युवा करीब 20 फीट ऊंची रेलिंग से गंगा में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है, बहाव तेज है और हाल के दिनों में डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बावजूद मौत के इस खेल पर लगाम नहीं लग रही.
Sonbhadra Flood News: सोनभद्र के अनपरा में कई जगहों पर जलभराव
सोनभद्र के अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति. वार्ड नंबर 3 में कई घरों के अंदर दो से तीन फीट तक भरा बारिश का पानी. नाले-नालियां जाम होने से सड़क और घरों में पहुंचा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी. वार्ड नंबर 13 में जल निकासी बाधित होने पर स्थानीय लोगों ने हिंडालको कंपनी पर लगाए आरोप. कई सड़कों पर नदी की तरह बहता नजर आया बारिश का पानी, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल. अधिशासी अधिकारी ने कहा कि हिंडालको से बातचीत कर जल निकासी का समाधान कराया जाएगा.
Bahraich Flood News: बहराइच में बाढ़ पीड़ितों की हो रही मदद
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कम्युनिटी किचन के द्वारा बाढ़ पीड़ितो को दिया जा रहा है लंच पैकेट. सुजौली इलाके के 11 गांव बाढ़ से हुए हैं प्रभावित. दो कम्युनिटी के द्वारा क्षेत्र दिया जा रहा है बाढ़ पीड़ितों को खाना. तहसील प्रशासन की निगरानी में चल रहा है कम्युनिटी किचन. इलाके की दस हजार की आबादी है प्रभावित.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



