Image Slider

संवाद न्यूज एजेंसी


नगीना। ग्राम उलेटा से करहेड़ा-भादस मार्ग को जोड़कर नगीना जाने वाली मार्केट बोर्ड की सड़क इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के पानी की निकासी के लिए सड़क को बीच से काट दिया गया, लेकिन स्थायी पुलिया या कुलाबा नहीं बनाए जाने से आवागमन ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि करहेड़ा और नगीना के जंगलों से आने वाले बरसाती पानी की निकासी का पुख्ता इंतजाम नहीं होने से हर साल सड़क काटनी पड़ती है। पिछले चार वर्षों से जलभराव के कारण खरीफ की फसल भी बर्बाद हो रही है। आठ अगस्त को सिंचाई विभाग और मार्केट बोर्ड अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने तीन स्थानों पर पुलिया बनाने, सड़क का पुनर्निर्माण कराने और कीकर के पेड़ों की छंटाई की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द सड़क मरम्मत और पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने की बात कही।

फोटो कैप्शन – मार्ग की खस्ता हालत

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||