Image Slider

Last Updated:

दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर भावुक खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि कैसे एक्स पार्टनर के व्यवहार ने उनके आत्मविश्वास, करियर और खुद को लेकर सोच पर गहरा असर डाला. अनुपमा ने कहा कि उन्हें अपने पीरियड्स और महिला होने तक पर शर्म महसूस होने लगी थी. उन्होंने यह भी बताया कि रिश्ते के अनुभव ने उनके मदरहुड को लेकर नजरिए को पूरी तरह बदल दिया.

नई दिल्ली. दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने हाल ही में अपने एक पुराने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले और बेहद भावुक खुलासे किए हैं. धन्या वर्मा के यूट्यूब टॉक शो में दिए एक इंटरव्यू में अनुपमा अपने एक्स के व्यवहार को याद कर रो पड़ीं. 30 साल की हसीना बताया कि कैसे उस रिश्ते ने उनके आत्मविश्वास को पूरी तरह तोड़ दिया था . उन्हें अपने एक्ट्रेस होने यहां तक कि अपने पीरियड्स पर भी शर्मिंदगी महसूस होने लगी थी. उन्होंने बताया कैसे एक्स बॉयफ्रेंड संग रिश्ते में उन्होंने टॉर्चर झेला, वो डिप्रेशन में रहीं.

अनुपमा ने बताया कि उनके एक्स पार्टनर उनकी हर बात और विरोध को खारिज करने के लिए उनके मेंस्ट्रुअल साइकिल का इस्तेमाल करता था. उन्होंने याद करते हुए कहा,’मैं ऐसी स्थिति में थी जहां मुझे एक एक्ट्रेस होने पर शर्म आती थी. मुझे अपने कॉन्फिडेंस पर शर्म महसूस होती थी. मुझे इस बात पर शर्म आती थी कि मुझे पीरियड्स आते हैं और मैं एक औरत हूं. फोटो साभार-@anupamaparameswaran96/Instagram

अनुपमा ने बताया कि जब भी मैं उसकी किसी गलती पर उससे सवाल करती तो चाहे मेरी साइकिल का पहला दिन हो, 5वां, 15वां या 25वां दिन… उसका हमेशा एक ही जवाब होता था, ‘ओह, तुम्हें पीएमएस हो रहा है, तुम्हारे पीरियड्स आने वाले हैं’ फोटो साभार-@anupamaparameswaran96/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार से उनके मन में यह डर बैठ गया था. वो सोचने लगी थी कि जब भी वह किसी सही बात के लिए आवाज उठाएंगी, तो उसे खारिज कर दिया जाएगा. फोटो साभार-@anupamaparameswaran96/Instagram

30 साल की एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उसके इमोशनल और मेंटल शोषण का असर अनुपमा की सोच पर इतना गहरा पड़ा कि मदरहुड को लेकर उनका नजरिया ही बदल गया. उन्होंने कहा, ‘मैं एक ऐसी इंसान थी जो 11 बच्चों वाले बड़े परिवार का सपना देखती थी. लेकिन इस मोड़ पर, मैं बच्चे पैदा ही नहीं करना चाहती. मुझे एक औरत होने और अपनी उपलब्धियों पर बहुत बुरा महसूस कराया गया.’ फोटो साभार-@anupamaparameswaran96/Instagram

ये पहली बार नहीं है जब अनुपमा ने अपने एक्स रिश्ते के बारे में बात की है. पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर इस रिश्ते को ‘नार्सिसिस्टिक एब्यूज’ करार दिया था. उन्होंने अपने एक्स के बिहेवियर को तमिल फिल्म ‘अन्नियन’ के किरदारों से जोड़ा था. फोटो साभार-@anupamaparameswaran96/Instagram

अनुपमा ने ‘अन्नियन’ का उदाहरण देते हुए बताया कि उनका पूर्व पार्टनर पल-पल में बदल जाता था. एक दिन वह ‘रेमो’ होता था. मुझे प्यार और देखभाल से नहलाता था और मैं खुद को सबसे भाग्यशाली व्यक्ति महसूस करती थी. लेकिन अगले दिन वह ‘अन्नियन’ बन जाता था सबसे क्रूर रूप और फिर अगले दिन वह ‘अम्बी’ बनकर रोते हुए मुझसे माफी मांगता था कि वह गलतियां दोबारा नहीं करेगा.’ फोटो साभार-@anupamaparameswaran96/Instagram

हालांकि, अनुपमा परमेश्वरन ने पूरे इंटरव्यू में अपने पूर्व पार्टनर का नाम नहीं लिया है. लेकिन उनके इस बयान के बाद इंटरनेट पर एक्टर विक्रम के बेटे ध्रुव विक्रम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. दोनों ने निर्देशक मारी सेल्वराज की फिल्म ‘बाइसन कलामाडन’ में साथ काम किया था. फोटो साभार-@anupamaparameswaran96/Instagram

साल 2025 में उनके अफेयर की खबरें आई थीं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की है. हाल ही में एक कार्यक्रम में ध्रुव ने कहा था कि इंसान को यह पता होना चाहिए कि वह किसके साथ खड़ा है और जिसे वह प्यार करता है, उसकी सुरक्षा करनी चाहिए. फोटो साभार-@anupamaparameswaran96/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||