Last Updated:
Mallikarjun Kharge Purification Row: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ कार्यक्रम को लेकर अपनी नाराजगी और दर्द जाहिर किया. खरगे ने कहा कि उन्हें दुख हुआ कि CWC के कई सदस्यों ने इस मुद्दे पर खुलकर उनका समर्थन नहीं किया. उन्होंने खास तौर पर मीडिया में ज्यादा जगह पाने वाले ‘सुंदर दिखने वाले’ नेताओं पर तंज कसा. खरगे ने यह भी कहा कि कुछ नेता पार्टी लाइन से अलग बयान और लेख लिखते हैं. बैठक में छात्र आंदोलन, ‘छात्रों की गूंज’, CJP और अमेरिका के दबाव से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को सफल बताया.
CWC बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाया. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस की सबसे बड़ी रणनीतिक बैठक CWC में बुधवार को ऐसा मुद्दा उठा, जिसने पार्टी के अंदर की बेचैनी को सामने ला दिया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ कार्यक्रम को लेकर अपना दर्द नेताओं के सामने रखा. खरगे ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख हुआ कि CWC के कई सदस्य इस मुद्दे पर खुलकर उनके समर्थन में नहीं बोले. खास तौर पर उन्होंने उन नेताओं पर निशाना साधा, जिन्हें मीडिया में ज्यादा जगह मिलती है और जो अपने बयानों के लिए लगातार चर्चा में रहते हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार खरगे ने इन्हें बिना नाम लिए ‘सुंदर दिखने वाले’ लोग कहा. बात यहीं नहीं रुकी. उनका इशारा उन नेताओं की तरफ भी था जो पार्टी लाइन से अलग बयान देते हैं या लेख लिखते हैं.
About the Author
सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



