Image Slider

लखनऊः उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून अपनी पूरी रफ्तार में है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के असर के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 5 से 6 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा और इसके कारण गुरुवार और शुक्रवार को पूर्वांचल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले 3 घंटे तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ मध्यम से तेज बारिश संभव है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

वाराणसी, लखनऊ, आगरा सहित 30 जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी
वाराणसी, जौनपुर, लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी समेत 30 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना है. IMD लखनऊ ने सुबह 9:35 बजे तक का अलर्ट जारी किया. यूपी आईएमडी ने बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, खीरी, हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर, झांसी, बांदा, प्रतापगढ़,जौनपुर, वाराणसी, चंदौली जिले में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं ललितपुर, महोबा, जालौन, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र और संतरविदास नगर जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में 25 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार प्रदेशभर में 25 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान वर्षा का सर्वाधिक असर पूर्वी यूपी और दक्षिणी जिलों में देखने को मिलेगा. बीते बुधवार को सुबह बादल छाए रहे. लेकिन दोपहर में धूप निकलने से उमस बढ़ गई. राजधानी में दिन का पारा 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा. लगभग 35 जिलों में दिन का पारा सामान्य से नीचे बना रहा.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||