Image Slider

नगीना। मांड़ीखेड़ा स्थित अल-आफिया नागरिक अस्पताल की मॉर्चरी में डीप फ्रीजर खराब होने और शव को सुरक्षित रखने के लिए परिजनों द्वारा बाजार से बर्फ की सिल्लियां खरीदने के मामले का स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। विभाग की ओर से अस्पताल में चार नए मॉर्चरी फ्रीजर उपलब्ध कराए गए हैं। फ्रीजर पहुंचने के बाद अस्पताल आने वाले परिजनों को राहत मिली है।

हाल ही में अलीपुर तिगरा निवासी जावेद का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया था। मॉर्चरी में डीप फ्रीजर की सुविधा नहीं होने के कारण परिजनों को शव सुरक्षित रखने के लिए बाजार से बर्फ की सिल्लियां खरीदकर लानी पड़ी थीं। घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। अलीपुर तिगरा के सरपंच साहिद ने कहा कि नए फ्रीजर उपलब्ध होने से अब परिजनों को ऐसी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। वहीं, फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान इंजीनियर ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योत्स्ना ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही नए फ्रीजर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। चारों फ्रीजर अस्पताल पहुंच चुके हैं और जल्द ही इन्हें कार्यशील कर दिया जाएगा।

फोटो कैप्शन – मांड़ीखेड़ा में आए नए मॉर्चरी फ्रीजर

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||