Image Slider

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के टेंडर में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने मंगलवार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सत्येंद्र जैन समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इनमें तत्कालीन डीजेबी सीईओ और आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय, बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव, एएन एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नागेंद्र यादव, यूरोटेक एनवायरमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजा कुमार कुर्रा और सृजनहार के प्रोपराइटर पंकज वर्मा शामिल हैं। एसीबी आज सत्येंद्र जैन को कोर्ट में पेश करेगी। जैन को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया जा रहा है।

एसीबी के प्रमुख संयुक्त पुलिस आयुक्त विक्रमजीत सिंह के मुताबिक, निजी पक्ष और सरकारी अधिकारी लगातार संपर्क में थे। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण में प्रतिबंधात्मक टेंडर शर्तों, कॉरिजेंडम और अन्य दस्तावेज के आदान-प्रदान की बात सामने आई है। बाद में इन्हीं में से कुछ शर्तों को टेंडर में शामिल किया गया। इस मामले में 11 मई, 2024 को एफआईआर दर्ज की गई थी। पूरे लेनदेन और अपराध से अर्जित रकम की जांच जारी है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||