UP News Live: सावन के तीसरे सोमवार पर काशी के आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. लाखों श्रद्धालु काशी पहुंचें हैं, जहां का कोना-कोना हर-हर महादेव के जयकार से गुंजायमान हो रहा है. केशरिया रंग से पूरी काशी रंगी हुई है. लंबी लाइन लगी हुई है. लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही है. मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई, जिसके बाद से दर्शन का क्रम जारी है, जो लोग दर्शन कर के आ रहे हैं, वो व्यवस्थाओं की तारीफ कर रहे हैं. वहीं जो लाइन में लगे हुए हैं, वो इसे अपनी तपस्या महादेव के लिए बता रहे हैं. आस्था के रंग में रेंज श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाट से लेकर विश्वनाथ मंदिर और दो किलोमीटर के दायरे में लगी हुई है. देश दुनिया से श्रद्धालु बाबा के चरणों के अपनी भक्ति अर्पित कर रहे हैं.
Lucknow News: लखनऊ में अवैध डेयरी हटाने पहुंची टीम पर हमला, दारोगा की हत्या का प्रयास
लखनऊ में अवैध डेयरी हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस टीम से मारपीट और पथराव की घटना सामने आई है. गला दबाकर दरोगा की हत्या करने का प्रयास किया गया है. लोहे की ज़ंजीर से दरोगा के सिर पर वार किया गया है, जिससे उनका सिर फट गया. हंगामे, हाथापाई, मारपीट के फोटो और वीडियो वायरल हो गया. अवैध डेयरी हटाने गई नगर निगम और पुलिस की टीम रविवार शाम पारा इलाके में पहुंची थी.
पशुपालकों ने नगर निगम, पुलिस की टीम के साथ की बदसलूकी. बुद्धेश्वर चौकी इंचार्ज विनय पटेल का सिर फटा. नगर निगम के कर्मचारियों से भी हुई मारपीट. एक महिला पर चौकी इंचार्ज के सिर पर लोहे की मोटी ज़ंजीर से वार का आरोप. पथराव को नगर निगम की कई गाड़ियों के शीशे टूटे.
आठ नामज़द और कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज।
Raebareilly Road Accident: रायबरेली में तेज रफ्तार कर सड़क से नीचे गिरी
रायबरेली जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होके सड़क से नीचे गिरी. महिला डॉक्टर समेत तीन घायल. भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर स्थित अंकित ढाबे के पास हुआ हादसा. कार सवार डॉक्टर अश्मा और उनके दो बच्चे हसन व आजमा गंभीर रूप से घायल. 108 एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सुरक्षित एम्स रायबरेली पहुंचाया.
Sonbhadra News: सोनभद्र में भारी बारिश से पुलिया बही
सोनभद्र जिले के बभनी और बिजपुर इलाके को जोड़ने वाली पुलिया बही. भारी बारिश से कोहरमारा-डुमरचुवा मार्ग की पुलिया बही. कोडार में तेज बहाव के चलते पुलिया हुई क्षतिग्रस्त. पुलिया बहने से जरहा-डोडहर गांवों का संपर्क टूटा. नदी-नाले उफान पर, खेतों और सड़कों पर भरा पानी. ग्रामीणों को आवागमन के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत व वैकल्पिक मार्ग की मांग की.
Etawah News: इटावा में मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या
इटावा जिले में मां बेटी की धारदार हथियारों से काटकर निर्मम हत्या. दोहरे हत्याकांड से इलाके में मचा हड़कंप. हत्याकांड की वजह और हत्याकांड को किसने दिया है अंजाम, अभी नहीं हो पा रहा है स्पष्ट. पुलिस अधिकारी हत्याकांड की वजह जानने में जुटे. हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद मुख्यालय से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल के लिए हुए रवाना. इटावा जिले के भरथना इलाके के चंदेठी गांव में हुई है घटना.
Hamirpur News: हमीरपुर में सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष की सीढ़ियों से गिरने से मौत
हमीरपुर जिले के सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष की सीढ़ियों से गिरने से मौत. रिश्तेदारों के घर सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिरा 46 वर्षीय युवक. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान अस्पताल में युवक ने दम तोड़ा. स्कूटी से रिश्तेदारों के घर पहुंचा था युवक. घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सुमेरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-11 का मामला.
Jalaun News: जालौन में कुत्ते ने 20 लोगों को काटा
जालौन में आवारा कुत्ते का आतंक,20 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार. अलग-अलग स्थानों पर कटखने कुत्ते ने 20 से ज्यादा लोगों को काटा. कुत्ते के हमले में घायल सभी लोगों को सीएचसी जालौन में कराया गया भर्ती. एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अस्पताल में मची अफरा-तफरी. सभी घायलों का उपचार कर लगाई गई एंटी-रेबीज वैक्सीन. घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका प्रशासन हुआ सक्रिय. अभियान चलाकर हमला करने वाले कटखने कुत्तो को पकड़ना शुरू. जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर का मामला.
Banda News: बांदा में पुलिस को चकमा देकर भागने वाले बंदी को पुलिस ने फिर पकड़ा
बांदा जिले में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार 25 हजार का इनामी अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार. थाना तिंदवारी, चिल्ला पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई. मिरगहनी पुल के पास सत्तीमाई मंदिर के आगे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा. पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली. घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत सामान्य. 14 अगस्त को न्यायालय में पेशी के दौरान बाथरूम जाने का बहाना बनाकर हुआ था फरार. पुलिस अधीक्षक बांदा ने गिरफ्तारी पर घोषित किया था 25 हजार रुपये का इनाम. संजय उर्फ तन्नु पर गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज.
Gonda News: गोंडा में बुर्का पहनकर हिंदू लड़कियों ने किया डांस
गोंडा जिले में निजी विद्यालय में डांस का वीडियो वायरल. स्वतंत्रता दिवस के आयोजन पर कार्यक्रम. बुर्का पहनकर लड़कियों ने किया डांस. हिंदू लड़कियों ने बुर्का पहनकर किया डांस. भोजपुरी और हिंदी गानों पर छात्राओं का डांस. स्कूल में मंच पर फिल्मी गानों पर झूमी छात्राएं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो. स्कूल प्रबन्धक ने दोनों समुदाय के लोगों से मांगी माफी. बीएसए अमित कुमार ने वायरल वीडियो की जांच के दिए निर्देश.
Sonbhadra News: सोनभद्र में भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव
सोनभद्र में देर रात हुई तेज बारिश से सड़क से लेकर घरों तक जलभराव की स्थिति बनी. रात करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश पूरी रात जारी रही, लोग रातभर परेशान रहे. नालियों के जाम होने से गंदा पानी सड़कों और घरों में घुस गया. बारिश ने नगर पंचायतों की जल निकासी व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोल दी. ओबरा क्षेत्र में हालात ज्यादा खराब रहे, कई घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुसा. जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, आवागमन भी प्रभावित रहा.
Amroha Firing News: अमरोहा में चाप सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
अमरोहा जिले में चाप सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग. अमरोहा-कांठ रोड कान्हा चाप सेंटर पर बैठे युवकों को अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना. ग्रामीणों के मुताबिक 30 से 40 राउंड तक फायरिंग की गई. घटनास्थल से 315 बोर और 12 बोर के खोखे बरामद. गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ और युवक बाल-बाल बच गए. सूचना पर एसपी लखन सिंह यादव समेत पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू कर दी है. थाना अमरोहा देहात के छावी गांव का मामला.
Codeine Cough Syrup Smuggling News: कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में 78 जमानत याचिकाओं पर सुनवाई आज
कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में दाखिल जमानत 78 जमानत याचिकाओं पर सुनवाई आज. इलाहाबाद हाईकोर्ट सभी जमानत अर्जियों पर एक साथ सुनवाई कर रही है. 30 जुलाई को जस्टिस कृष्ण पहल ने इस मामले से खुद को अलग करते हुए मामले को चीफ जस्टिस के पास भेज दिया था. कोर्ट ने सख्त टिप्पणी कि थी कि जज तक पहुंचने की कोशिश कोर्ट के इतिहास में ब्लैक डे है. ये टिप्पणी कोर्ट ने देश के चर्चित कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए की थी. कोर्ट भोला प्रसाद की जमानत याचिका समेत 77 अन्य याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल की बेंच में होगी मामले की सुनवाई.
Sonbhadra News: सोनभद्र में युवक पर धारदार हथियार से हमला
सोनभद्र जिले के माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में युवक पर धारदार हथियार से हमला. 22 वर्षीय मुरारी यादव खून से लथपथ और गंभीर हालत में मिला. ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मुरारी को वाराणसी ट्रामा सेंटर किया रेफर. पुलिस ने जांच शुरू की, साथ रहे सुबोध खरवार की भूमिका समेत कई बिंदुओं पर छानबीन जारी.
Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
बरेली हिंसा के मुख्य आरोपी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान से जुड़ी खबर. इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी पर सुनवाई आज. मौलाना तौकीर रजा ने बरेली हिंसा से जुड़े मामले में दाखिल की है जमानत अर्जी. बरेली के कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है एफआईआर. 26 सितंबर 2025 को हुई बरेली हिंसा को लेकर कुल दस अलग–अलग एफआईआर दर्ज की गई है. जस्टिस विक्रम डी चौहान की सिंगल बेंच में होगी सुनवाई.
Prayagraj Road Accident: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, तीन कांवड़ियों की मौत
प्रयागराज जिले में गंगानगर जोन के सराय इनायत थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई. प्रयागराज-वाराणसी हाईवे स्थित सरबतीपुर गांव के पास हादसा हुआ है. डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक गंगाजल लेकर तीन कांवड़िए बाइक से वाराणसी की ओर जा रहे थे. आर ओ वाटर लेकर जा रहे ऑटो रिक्शा से बाइक सवार कांवड़ियों की भिड़ंत हो गई. मौके पर थरवई निवासी एक कांवड़िए शिव प्रकाश की मौत हो गई. हादसे में दो अन्य कांवड़िए फाफामऊ के अशोक कुमार और थरवई के लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल एसीपी थरवई और एस एच ओ सराय इनायत द्वारा घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया. इलाज के दौरान तीनों कांवड़ियों की मौत हो गई. डीसीपी गंगानगर जोन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है. उनके मुताबिक हादसे की वजह तेज गति और बारिश से हुई फिसलन से होना प्रतीत हो रहा है. इसके बावजूद मामले की गहनता से जांच की जा रही है. ऑटो रिक्शा को बरामद कर लिया गया है. तीनों शवों का पंचनामा कर पीएम की कार्रवाई की जा रही है. परिजनों की तहरीर के आगे आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



