Image Slider

Last Updated:

फिल्मों से लेकर छोटे पर्दे तक हर जगह नागिन की कहानियां काफी पसंद की जाती हैं. एकता कपूर ने ‘नागिन’ फ्रेंचाइजी को घर-घर पहुंचाया और टीवी पर ऐसी विरासत कायम की जो आज भी आगे बढ़ाई जा रही है. कई एक्ट्रेसेस ने ‘नागिन’ बन अपनी अदाएं ढाईं और दर्शकों के दिलों पर राज किया.

नई दिल्ली. ‘नागिन’ का जिक्र होते ही सबसे पहले जहन में मौनी रॉय का नाम आता है. फ्रेंचाइजी के पहले सीजन में मौनी ने शिवन्या का किरदार निभाया और दूसरे सीजन में उनकी बेटी शिवांगी के रूप में नजर आईं. रहस्य, रोमांस और बदले से भरी कहानी में मौनी ने अपने अभिनय से शिवन्या को बेहद लोकप्रिय बना दिया. उनका नागिन अवतार और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को खूब पसंद आया. यही वजह है कि मौनी को आज भी टीवी की सबसे यादगार नागिनों में गिना जाता है.

‘नागिन’ के जरिए मिली लोकप्रियता ने मौनी के करियर को नई दिशा दी और बाद में उन्होंने फिल्मों की ओर भी रुख किया. इस किरदार की सफलता का असर इतना रहा कि आने वाली अभिनेत्रियों के लिए नागिन का किरदार निभाना और मौनी रॉय की विरासत को आगे बढ़ाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती बन गया.

मौनी रॉय की शिवन्या के साथ अदा खान की शेषा ने ‘नागिन’ के पहले सीजन में अपनी अलग पहचान बनाई. शुरुआत में शेषा को शिवन्या की करीबी और भरोसेमंद साथी के रूप में दिखाया गया, लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ उसके किरदार में कई नकारात्मक परतें सामने आईं. अदा खान ने अपनी अदाओं से दिल जीत लिया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘नागिन 3’ में सुरभि ज्योति ने बेला का किरदार निभाकर फ्रेंचाइजी में अपनी खास छाप छोड़ी. बेला को एक खूबसूरत लेकिन बेहद मजबूत इच्छाधारी नागिन के तौर पर पेश किया गया, जो अपने अतीत और दुश्मनों से जुड़े रहस्यों को सुलझाने के लिए संघर्ष करती है. सुरभि ज्योति के लुक की भी खूब चर्चाएं हुई थीं.

निया शर्मा ने ‘नागिन 4’ में वृंदा बनकर इस फ्रेंचाइजी में एंट्री की. उनका किरदार पिछली सभी नागिन से काफी अलग था. निया शर्मा ने अपने हॉट और बोल्ड लुक से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. निया ने इस किरदार में अपनी ग्लैमरस और बोल्ड स्क्रीन इमेज का इस्तेमाल करते हुए इसे मॉर्डन लुक दिया.

‘नागिन 5’ में सुरभि चंदना ने बानी का किरदार निभाया. बानी को एक ऐसी नागिन के रूप में दिखाया गया, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ अपने फैसलों को लेकर बेहद मजबूत और बेबाक थी. सुरभि ने बानी के किरदार में भावनात्मक दृश्यों के साथ एक्शन और ड्रामा को भी अच्छी तरह निभाया. शरद मल्होत्रा के साथ उनकी जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया.

तेजस्वी प्रकाश ने ‘नागिन 6’ में प्रथा का किरदार निभाया और इस भूमिका के जरिए टीवी दर्शकों के बीच एक नई पहचान बनाई. बिग बॉस 15 की विजेता बनने के बाद तेजस्वी को इतने बड़े सुपरनैचुरल शो की लीड के रूप में देखना फैंस के लिए खास था.

‘नागिन’ फ्रेंचाइजी में करिश्मा तन्ना का नाम भी खास तौर पर याद किया जाता है. उन्होंने पहले सीजन में रूही का किरदार निभाया था. रूही कहानी की शुरुआत में एक अहम नागिन के रूप में सामने आती है और उसके साथ हुए अन्याय और उसके बाद की घटनाएं आगे की कहानी की नींव तैयार करती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||