Image Slider

Last Updated:

Gonda School Girls Dnace Video: गोंडा जिले के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में हिंदू लड़कियां बुर्का पहनकर भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 15 अगस्त के कार्यक्रम का है.

Zoom

हिंदू लड़कियों ने बुर्का पहनकर किया डांस.

गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर बुर्का पहनकर 4 हिन्दू लड़कियों ने भोजपुरी फिल्मी गानों पर डांस किया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं इस मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा, तो विद्यालय प्रबंधक ने माफी मांग ली. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की जांच की जा रही है.

बुर्का पहनकर लड़कियों ने किया डांस
जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच में एक विवादित डांस का आयोजन स्कूली छात्राओं द्वारा किया गया. इसमें हिंदू समाज की लड़कियां मुस्लिम समाज की ड्रेस बुर्का को पहनकर अलग-अलग भोजपुरी और फिल्मी गानों पर डांस करती हुई नजर आ रही है. अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद प्रबंधक राम सुरेश ने लोगों से माफी मांगी है और उन्होंने कहा कि मेरे स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का है. इसमें कोई मुस्लिम बच्ची नहीं है सब हिंदू लड़कियां हैं. इससे किसी समुदाय या किसी मुस्लिम भाई को ठेस पहुंच रहा है या किसी अन्य समुदाय को दुख और तकलीफ हो रही है तो मैं उसके लिए क्षमा मांगता हूं.

मामले पर क्या बोले बीएसए
वहीं इस वायरल वीडियो के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अगर इस तरीके का किसी भी विद्यालय में हुआ है तो जांच कर पूरे मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||