Image Slider


पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक होटल में आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सावन सोमवार के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। वे यहां की एक होटल में रुके थे। सुबह जब वे सो रहे थे तभी करीब 4.30 बजे होटल में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और होटल में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||