Image Slider

Last Updated:

आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है. मौत की वजह को लेकर अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि पुलिस ने हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है.

Zoom

आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा की मां की मौत.

अम्बेडकरनगरः प्रमोटी आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा की मां की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. एसपी प्राची सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कॉज आफ डेथ में विसरा प्रिजर्व होना आया है. हार्ट को हिस्टोपैथोलॉजिकल एनालिसिस के लिए भेजा जाएगा, जिससे कार्डियक अरेस्ट की स्थिति पर स्पष्टता आ सके. बीते रविवार को देर रात पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा था कि शुरुआती जांच में शरीर पर कोई चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले थे.

पोस्टमार्टम की कराई गई वीडियोग्राफी
बता दें कि तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया. जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है. पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है. रविवार की सुबह आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा के घर मे उनकी मां का शव मिला था. आईपीएस आशुतोष मिश्र ने हत्या और ज्वैलरी गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया था.

पुलिस की एफआईआर में क्या-क्या
एफआईआर में शिकायतकर्ता ने बताया, ‘रविवार सुबह मेरे चाचा सचिन्द्र मिश्र ने सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर फोन करके बताया कि माता जी को हार्ट अटैक हो गया है. डॉक्टर के पास ले जाना होगा. जिसपर नब्ज देखने पर शरीर ठंडी लगी और लोगों ने कहा कि लगता है कि अब प्राण नहीं है. लखनऊ से आने पर हम लोगों ने और चाचा, भैया ने देखा कि उनके गले की सोने की चेन, तुलसी की माला, जिसमें सोने की मोती जड़ी थी, नाक की किल, कानों के टप्स तथा पायल शव पर नहीं हैं. मुंह से खून निकल रहा है और मुंह में ही तौलिया ठूंसी हुई थी, जिससे ऊपरी होंठ पर चोट के दो निशान संदेह पैदा कर रहे हैं कि किसी ने जबरदस्ती कर उनकी हत्या कर दी और शरीर के पहने आभूषण उठा ले गया.’

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||