Meerut News : आजकल डिलीवरी बॉय को लेकर कुछ न कुछ खबर आती रहती है. कभी किसी लड़की को छेड़ने तो कभी चोरी तो कभी कुछ. अब डिलीवरी बॉय के साथ ही कांड हो गया. उसे एक ग्राहक ने अपने घर में बंद कर लिया और चांटे ही चांटे जड़े. अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है.
मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट.
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, घटना भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर स्थित गंगा हाइट्स की है. यहां खाना डिलीवर करने पहुंचे डिलीवरी बॉय को ऊपर खाना पहुंचाने को लेकर विवाद हो गया. इस पर गुस्साए युवक ने घर के पास डिलीवरी बॉय को बुलाकर पीट दिया. आरोप है कि इसके बाद युवक को कमरे के अंदर बंद कर पीटा. पीड़ित ने भावनपुर थाने में पुलिस से शिकायत की है. घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
खाना ऊपर पहुंचाने को लेकर कहासुनी
बताया गया कि डिलीवरी बॉय गंगा हाइट्स में फूड डिलीवरी देने पहुंचा था. इसी दौरान खाना ऊपर पहुंचाने को लेकर ग्राहक और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि इसके बाद फोन पर डिलीवरी बॉय के साथ गाली गलौज की और मारपीट कर दी. सीसीटीवी फुटेज में भी युवक पीड़ित को धमकाते हुए नजर आ रहा है. सीसीटीवी फुटेज में युवक डिलीवरी बॉय को ये कहते हुए सुनाई दे रहा है कि तमीज नहीं है बात करने की.
इसके बाद युवक डिलीवरी बॉय से फोन ले लेता है. फिर कमरे के अंदर ले कर जाता है. इसके बाद युवक को करीब 3 मिनट तक कमरे के अंदर बंद रखा गया. इस बीच भी युवक कमरे के अंदर डिलीवरी बॉय को धमकाते हुए सुनाई दे रहा है. कुछ देर बाद डिलीवरी बॉय कमरे से बाहर आता हुआ नजर आता है. युवक जाते जाते भी डिलीवरी बॉय को धमकाते हुए डिलीवरी सामान मांगता है. ये पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. अब मामला पुलिस के पास पहुंचा है.
About the Author
Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



