Image Slider


बेंगलुरु पुलिस ने पश्चिम बंगाल के 25 साल के आसफूल मलिक को हिरासत में लिया है। उस पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के एक सदस्य के साथ मिलकर भारत और पाकिस्तान में हमलों की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, मलिक TTP में शामिल होकर पाकिस्तान की सेना के खिलाफ हमले करना चाहता था। उसे बेंगलुरु के जिगनी इलाके में संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों और आतंकी संगठनों से कथित संपर्क के चलते पकड़ा गया। फेसबुक पर अफगानिस्तान के व्यक्ति से संपर्क पुलिस का दावा है कि मलिक ने पहले फेसबुक पर अफगानिस्तान के इमरान हैदर नाम के व्यक्ति से संपर्क बनाया था। इमरान हैदर के TTP से जुड़े होने की आशंका है। पाकिस्तान में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर गुस्से में था पुलिस ने बताया कि बोम्मसंद्रा इंडस्ट्रियल एरिया में गश्त के दौरान उन्हें पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मलिक से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मलिक ने बताया कि वह पाकिस्तान में मुसलमानों के साथ हो रहे अत्याचारों को लेकर गुस्से में था। उसका मानना था कि पाकिस्तानी सेना मस्जिदों और आम लोगों पर हमले कर रही है। मलिक ने इजराइल-फिलिस्तीन विवाद पर पाकिस्तान के रुख को लेकर भी नाराजगी जताई थी। पुलिस का कहना है कि उसे भारत में मुसलमानों को परेशानी होने पर जवाबी कार्रवाई करने के लिए उकसाया जा रहा था। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… पश्चिम बंगाल में बॉर्डर से पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट:ISI से जुड़ा, फर्जी दस्तावेजों पर भारत में रह रहा था; कोलकाता के कारपेंटर ने की थी मदद पश्चिम बंगाल STF ने 12 जुलाई को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया। उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से संबंध हैं। वह जासूसी और आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||