Last Updated:
Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने दूरे देश को हिलाकर रख दिया था. प्रधानमंत्री उस वक्त विदेश यात्रा पर थे, जिसे बीच में ही छोड़कर देश वापस चले आए थे. इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पीओके और पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में एरियल अटैक कर आतंकवादियों के ठिकानों के साथ ही सैन्य बेस को भी तबाह किया था.
NSA अजीत डोभाल ने पहलाम अटैक को लेकर बड़ा खुलासा किया है. (फाइल फोटो/PTI)
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बड़ा खुलासा किया है. NSA डोभाल ने एयरपोर्ट पर हुई उस मीटिंग के बारे में भी बताया है, जब सऊदी अरब की यात्रा बीच में ही छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत वापस लौटे थे. पीएम मोदी ने हवाई अड्डा पर ही एक बैठक की थी. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने खुलासा किया है कि अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले यह जानना चाहा था कि हमले के पीछे कौन है. प्रधानमंत्री ने हमले के दोषियों की तत्काल पहचान करने और जवाब देने की जरूरत पर जोर दिया था. 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई थी.
डोभाल ने Discovery की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘Declassified: Operation Sindoor’ में ऑपरेशन सिंदूर की योजना और उसके पीछे की रणनीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर बात की. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब का अपना दौरा बीच में छोड़कर भारत लौटे थे. दिल्ली पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर ही शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक हुई. NSA डोभाल के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले पूरे घटनाक्रम के तथ्यों की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि हमले को किसने अंजाम दिया और इसके लिए कौन जिम्मेदार है. डोभाल ने कहा, ‘उनका पहला सवाल था- किसने किया? कौन जिम्मेदार है? हमें यह बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए कि हमलावर कौन हैं. मुझे यह तुरंत चाहिए.’
NSA Ajit Doval appears in Discovery’s upcoming docuseries Declassified: Operation Sindoor, offering a first-hand look at the decisions, objectives and resolve behind India’s 88-hour response. pic.twitter.com/xRhvmHVzG0
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


