Image Slider

Last Updated:

साल 2006 की हिट कॉमेडी फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का सीक्वल एक नई स्टारकास्ट के साथ लौट रहा है. फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फेम अमित जोशी ‘मालामाल वीकली 2’ का निर्देशन कर रहे हैं. अब खबर है कि इस मल्टीस्टारर कॉमेडी ड्रामा में फरदीन खान और महेश मांजरेकर की भी धमाकेदार एंट्री हो गई है. फिल्म में रवीना टंडन, परिणीति चोपड़ा, राजपाल यादव और शिल्पा शिरोडकर जैसे सितारे भी नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने की संभावना है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘मालामाल वीकली 2’ में फरदीन खान और महेश मांजरेकर की हुई एंट्री.

नई दिल्ली. साल 2006 में आई हिट कॉमेडी फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का सीक्वल अब एक नई स्टारकास्ट के साथ दर्शकों को हंसाने आ रहा है. इस अपकमिंग कॉमेडी-ड्रामा फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट में अब फरदीन खान और महेश मांजरेकर की भी एंट्री हो गई है. मेकर्स इस बार पुरानी कहानी को आगे बढ़ाने के बजाय एक बिल्कुल नई स्टोरीलाइन और नए किरदारों के साथ दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी में हैं

‘मालामाल वीकली 2’ के निर्देशन की जिम्मेदारी अमित जोशी को सौंपी गई है, जिन्होंने साल 2024 में आई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का निर्देशन किया था. इस प्रोजेक्ट पर पिछले कई महीनों से काम चल रहा है और मेकर्स एक बड़ा स्टारकास्ट तैयार कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है.

फरदीन खान-महेश मांजरेकर ने भर दी हामी

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फरदीन की पुरानी कॉमेडी फिल्मों में उनकी टाइमिंग को देखते हुए मेकर्स ने इस रोल के लिए उन्हें एकदम परफेक्ट माना. जैसे ही उन्हें यह रोल ऑफर हुआ, उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कर दी. दूसरी ओर, महेश मांजरेकर को फिल्म में मजेदार रोल के लिए साइन किया गया है. कॉमेडी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवा चुके महेश के लिए मेकर्स ने एक अतरंगी किरदार गढ़ा है. रिपोर्ट्स की मानें तो महेश इस सीक्वल का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड थे और उन्होंने तुरंत हां कर दी. मेकर्स को पूरा यकीन है कि महेश का यह किरदार दर्शकों को खूब हंसाएगा.

‘मालामाल वीकली 2’ की स्टारकास्ट

‘मालामाल वीकली 2’ की स्टारकास्ट बेहद दिलचस्प होती जा रही है. फिल्म में रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा पहले ही एंट्री ले चुकी हैं. वहीं, 26 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही शिल्पा शिरोडकर भी इस कॉमेडी राइड का हिस्सा हैं. इनके अलावा, इंटरनेट सेंसेशन एल्विश यादव और कॉमेडी के किंग राजपाल यादव भी अपनी अदाकारी का तड़का लगाते नजर आएंगे.

साल 2006 में आई थी ‘मालामाल वीकली’

बता दें कि साल 2006 में आई ‘मालामाल वीकली’ उन क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जिसे दर्शक आज भी बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख और अरबाज खान जैसे सितारों ने अपनी दमदार अदाकारी से हंसी के ठहाके लगाए थे.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||