Kolkata International Film Festival: कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में न्योता न मिलने पर दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का दर्द छलका है. दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजे जाने के बाद भी अपने ही शहर में इग्नोर किए जाने पर मिथुन दादा काफी दुखी हैं. जानिए उन्होंने इस अनदेखी पर क्या कहा.
उन्होंने नाराजगी जताते होते हुए यहां तक कह दिया कि शायद इस फेस्टिवल के ऑर्गनाइजर्स के लिए वो बहुत छोटे कलाकार हैं.
KIFF में नहीं मिला इन्विटेशन
मीडिया से बीतचीत में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को लेकर जब मिथुन चक्रवर्ती से सवाल किया गया, तो उनका दर्द साफ छलक आया. मिथुन दादा ने बताया कि उन्हें इस बार फिल्म फेस्टिवल का इनविटेशन ही नहीं दिया गया है. अपने ही होम टाउन में इतने बड़े इवेंट का हिस्सा न बनाए जाने पर उन्होंने उदासी भरे अंदाज में कहा कि शायद वो अब भी इतने बड़े एक्टर नहीं बने हैं कि उन्हें ऐसे बड़े मंच पर बुलाया जाए. उनके इस बयान के बाद सिनेमा जगत और उनके फैंस के बीच काफी हलचल मच गई है.
राजनीति की वजह से दूरी का दर्द
बातचीत के दौरान जब मिथुन दादा से पूछा गया कि क्या इसके पीछे कोई राजनीतिक वजह हो सकती है, तो उन्होंने बहुत ही संजीदगी से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वो कला और राजनीति को हमेशा अलग रखते हैं. लेकिन अगर दूसरे लोग राजनीति की वजह से उन्हें सिनेमा के इस जश्न से दूर रख रहे हैं, तो यह दुख की बात है. उन्होंने साफ किया कि सिनेमा उनके लिए पूजा जैसा है और इसे राजनीति की तराजू में नहीं तोला जाना चाहिए.
दादासाहेब फाल्के के बाद भी अनदेखी
गौरतलब है कि मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है. ऐसे में फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी यह देखकर हैरान हैं कि देश-विदेश में सिनेमा का मान बढ़ाने वाले मिथुन दादा को उनके अपने ही शहर कोलकाता के फिल्म फेस्टिवल में याद तक नहीं किया गया.
फैंस का मिला जबरदस्त सपोर्ट
मिथुन चक्रवर्ती का ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. फैंस का कहना है कि मिथुन चक्रवर्ती भारतीय सिनेमा के वो चमकते सितारे हैं, जिन्हें किसी इनविटेशन की जरूरत नहीं है. फैंस इस बात से काफी नाराज दिख रहे हैं कि राजनीति या किसी भी वजह से एक इतने बड़े दिग्गज कलाकार को अपने ही शहर में इग्नोर किया गया.
About the Author
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



