Image Slider

होमखेलक्रिकेटगॉल टेस्ट के पहले ही दिन ड्रामा, श्रीलंकाई बॉलर से टक्कर के बाद यशस्वी रन आउट

Last Updated:

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच के पहले ही दिन मैदान पर भारी ड्रामा देखने को मिला, जब टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल का श्रीलंकाई गेंदबाज के साथ टक्कर हो गई. इस टक्कर के कारण यशस्वी और केएल राहुल दोनों एक ही छोर पहुंच हए, जिसकी वजह से यशस्वी बदसकिस्मत रहे और उन्हें रनआउट होकर वापस जाना पड़ गया.

Zoom

यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए. हालांकि, उनका ये रन आउट विवादस्पद रहा. क्योंकि रन लेने की कोशिश में यशस्वी की श्रीलंकाई गेंदबाज केशरा नुवानथा से टक्कर हो गई थी, जिसके कारण वह नीचे गिर गए. इस दौरान हां-ना की गफलत में यशस्वी और केएल राहुल एक ही छोर पर पहुंच गए. इस दौरान जब तक श्रीलंकाई फील्डर विकेट से गिल्ली को हटाते केएल राहुल ने अपना बल्ला पहले क्रीज पर रख दिया, जिससे यशस्वी को रन आउट होकर वापस लौटना पड़ा.

दरअसल, हुआ ये कि पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद को केएल राहुल ने हल्के हाथों से खेलकर यशस्वी को सिंगल के लिए कॉल किया. बॉलिंग एंड पर सिंगल रोकने के लिए केशरा नुवानथा ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाई. इसी दौरान उनकी यशस्वी से टक्कर हो गई. इस टक्कर से यशस्वी का पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गए, लेकिन तब तक केएल राहुल रन के लिए दौड़ पड़े और पह आधी क्रीज तक आ गए थे. राहुल ने देखा की यशस्वी नीचे गिर पड़े हैं तो वह रुके, लेकिन यशस्वी जैसे ही उठे तो राहुल को लगा कि वह सिंगल पूरा करना चाहते हैं. इसी कनफ्यूजन में दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए.

यशस्वी के रनआउट में किससे गलती हुई?

क्रिकेट के मैदान पर रन लेते समय अक्सर गफलत होती है, लेकिन गॉल टेस्ट में यशस्वी के मामले में पूरी गलती केएल राहुल की है. राहुल ने जब देखा कि यशस्वी नीचे गिर चुके हैं तो वह वापस अपने क्रीज पर जा सकते थे. क्योंकि तब तक गेंद फील्डर तक भी नहीं पहुंची थी. इसके बाद जब प्रभात जयसूर्या ने गेंद फील्ड कर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को दिया तो उन्होंने तुरंत बेल्स को नहीं गिराया था.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||