Image Slider

मोदीनगर। निवाड़ी के गांव कुम्हैड़ा में चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए व्यक्ति की आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।


गांव कुम्हैड़ा निवासी प्रमोद कुमार परिवार के साथ बाहर रहते है। शुक्रवार को वह अपने चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव आए थे। आरोप है कि इसी दौरान दबंग टशनबाजी में गाली गलौज करने लगे और प्रमोद की पिटाई कर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार रामगोपाल,मोहित व शैंकी निवासी कुम्हैड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||