Image Slider


Eve-teaser beaten up for allegedly molesting a teenage girl.



मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे मनचले को लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उक्त कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार दोपहर बाजार गई थी। दो बजे के आसपास वह घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक मनचला किशोरी का पीछा करने लगा और अश्लील टिप्पणी कर छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने मनचले की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||