Image Slider

Last Updated:

1997 में डेविड धवन ने दो फिल्में रिलीज की. वो भी एक ही महीने में इन दोनों मूवीज में करिश्मा कपूर लीड रोल में थीं और बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं. चलिए इन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

बात है साल 1997 की. जब दो सुपरस्टार की एक ही महीने में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई. दोनों में एक ही हीरोइन नजर आईं तो एक ही डायरेक्टर ने इन फिल्मों को डायरेक्ट किया. ये संयोग है या सोचा-समझा फैसला, ये तो निर्देशक ही बता सकते हैं. मगर एक संयोग ये भी था कि दोनों ही फिल्मों का जॉनर भी सेम था.

दरअसल हम बात कर रहे हैं जुड़वा और हीरो नंबर 1 जैसी फिल्मों की. ये दोनों ही फिल्म साल 1997 में फरवरी महीने में रिलीज हुईं. दोनों में करिश्मा कपूर ने लीड रोल प्ले किया तो डेविड धवन ने डायरेक्शन किया. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल भी हुई और जॉनर भी कॉमेडी था.

पहले बात करते हैं सलमान खान की जुड़वा की. ये फिल्म 7 फरवरी 1997 में रिलीज हुई. करीब 6 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने करीब 24 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. ये सलमान खान की ऐसी पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने डबल रोल प्ले किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जुड़वा फिल्म में सलमान खान, रंभा, करिश्मा कपूर, कादर खान, दिलीप ताहिल, शक्ति कपूर, अनुपम खेर से लेकर मुकेश ऋषि जैसे सितारे फिल्म में नजर आए. ये फिल्म कॉमेडी फिल्म ट्विन ड्रैगन (1992) से इंस्पायर थी. फिल्म में सलमान खान ने राजा और प्रेम का रोल प्ले किया था तो करिश्मा माला शर्मा के किरदार में थीं.

जुड़वा में रंभा की आवाज के लिए तब्बू को चुना गया जिन्होंने उनकी आवाज डब की. साजिद नाडियाडवाला ने साल 1996 में प्लान किया था कि वह जुड़वा कॉन्सैप्ट पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं. उन्होंने डेविड धवन को चुना.

जुड़वा में 6 गाने डाले गए. फिल्म के सॉन्ग अनु मलिक ने कंपोज किए. इसका गाना टन टना टन यारा गाना सुपरहिट रहा था. इसके अलावा ईस्ट और वेस्ट इंडिया इज बेस्ट, दुनिया में आए हो तो लव कर लो से लेकर ऊंची है ब्लिडिंग जैसे गाने थे, जिन्हें खूब प्यार मिला.

डेविड धवन ने साल 1997 में 21 फरवरी को अपनी दूसरी फिल्म भी रिलीज की हीरो नंबर 1. कह सकते हैं कि उनके लिए वो साल और महीना दोनों ही लकी था. हीरो नंबर 1 एक कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा थी जिसमें गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी नजर आई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट कहलाई.

हीरो नंबर 1 वास्तव में साल 1972 की बावर्ची का एडेप्टेशन थी. फिल्म में गोविंदा ने राजेश मल्होत्रा का रोल प्ले किया था कादर खान ने उनके पिता का. फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे एक अमीर खानदान का लड़का प्यार के लिए किसी के घर में बावर्ची तक बन जाता है.

हीरो नंबर 1 में आनंद-मिलिंद का म्यूजिक सुनने को मिला था. फिल्म में सोना कितना सोना है, मैं तुझे भगा लाया, यूपी वाला ठुमका से लेकर तुम हमपे मरते हो जैसे सुपरहिट गाने थे. ज्यादातर गाने उदित नारायण, विनोद राठौड़, पूर्णिमा, कुमार सानू ने गाए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||