Image Slider

Last Updated:

Independence Day 2026 JioHotstar Movies: स्वतंत्रता दिवस पर जियो हॉटस्टार पर देशभक्ति फिल्में देखें. ‘टेक ऑफ’, ‘मद्रास कैफे’, ‘IB 71’, ‘मिशन मंगल’, ’83’, ‘भुज’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ जैसी फिल्में उपलब्ध हैं. चलिए इन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

स्वतंत्रता दिवस का मौका है. इस मौके पर आप छुट्टी वाले दिन देशभक्ति से लबरेज फिल्मों का आनंद उठा सकते हैं. ऐसी शानदार फिल्में जो हमारे इतिहास के पन्नों को खोलती है तो हमारे जवानों के बलिदान को दिखाती हैं. किसी में अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार नजर आए तो किसी में जॉन अब्राहम. इन फिल्मों की खासियत ये है कि ये दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब होती है. तो चलिए चलिए एक एक करके आपको जियो हॉटस्टार पर देशभक्ति वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं.

सबसे पहले आपको एक शानदार थ्रिलर फिल्म से रूबरू करवाते हैं जिसका नाम है टेक ऑफ. साल 2017में आई ये एक मलयालम भाषा की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है जिसमें पार्वती थिरुवोथु, फहाद फासिल और कुंचाको बोबन लीड रोल में नजर आए. ये कहानी साल 2014 में फंसी भारतीय नर्सों की कहानी से प्रेरित है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

अब आते हैं जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे पर. ये एक पॉलिटिकल थ्रिलर भारतीय स्पाई मूवी है. जिसे श्रीलंका के गृहयुद्ध की पृष्ठभूमि पर बनाया गया है. लीड रोल में जॉन अब्राहम नजर आए, जो दिखाते हैं कि कैसे इंडियन ऑफिसर मिशन के लिए श्रीलंका जाता है और भयावह परिस्थितियों में फंस जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस लिस्ट में विद्युत जामवाल की फिल्म IB 71 भी शुमार है जिसे आईएमडीबी पर 7.1 की रेटिंग मिली और जियो हॉटस्टार पर मौजूद है. ये भी एक स्पाई थ्रिलर है जो कि 1971 के भारतीय एयरप्लेन हाइजैक की घटना पर बनी है. फिल्म में अनुपम खेर, विशाल जेठवा, दिलीप ताहील से लेकर मीर सरवर जैसे कलाकार भी नजर आए. 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को संकल्प रेड्डी ने डायरेक्ट किया था.

मिशन मंगल भी 15 अगस्त के मौके पर आप घर बैठे जियो हॉटस्टार पर एन्जॉय कर सकते हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हाड़ी, तापसी पन्नू और अन्य सितारे नजर आए. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी जिसे जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया था.

अगर आप स्पोर्ट्स ड्रामा के शौकीन है तो 7.5 रेटिंग वाली 83 फिल्म को भी जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म में लीड रोल रणवीर सिंह ने निभाया था जो पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और पहला क्रिकेटे वर्ल्डकप जीतने की कहानी पर आधारित था.

अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया भी आप जियो हॉटस्टार पर एन्जॉय कर सकते हैं. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी. आईएमडीबी पर भी 4.2 की रेटिंग मिली थी. इसमें संजय दत्त, नोरा फतेही, एम्मी विर्क जैसे सितारे भी थे. ये फिल्म 2021 में रिलीज हुई जोकि एक वॉर फिल्म थी. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है.

केसरी चैप्टर 2 एक शानदार फिल्म थी जिसे 7.9 की रेटिंग मिली. जियो हॉटस्टार पर मौजूद फिल्म जलियांवाला बाग की घटना पर आधारित थी जिसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया. फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था. जिसमें अक्षय कुमार के अलावा अनन्या पांडे और आर माधवन जैसे सितारे नजर आए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||