Image Slider

होमखेलक्रिकेटवीवीएस लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, गौतम गंभीर से भी बड़ी पोजिशन देने जा रहा BCCI

Last Updated:

Zoom

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय स्टाइलिश बल्लेबाज और वर्तमान में COE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के मुखिया वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट बनाने वाली है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब BCCI सितंबर में अहम पदों पर संभावित फेरबदल की तैयारी कर रहा है.

सीनियर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन के तौर पर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है और नेशनल टीम के कोचिंग सेटअप की भी समीक्षा हो रही है, ऐसे में बोर्ड कुछ बड़े बदलाव कर सकता है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिककि लक्ष्मण को ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ की भूमिका दी जा सकती है.

CoE हेड बने रहेंगे लक्ष्मण
वैसे तो बीसीसीआई की ओर से इस पर फिलहाल कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे इस पोजिशन के बारे में ज्यादा जानकारी मिल पाए, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मण बेंगलुरु में अपने मौजूदा रोल हेड ऑफ CoE की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे. जहां वह खिलाड़ियों के विकास और हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम की देखरेख करते हैं.

लक्ष्मण निभाते रहते हैं अंतरिम कोच का रोल
लक्ष्मण पहले से ही सीनियर टीम के साथ काफी जुड़े रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अंतरिम कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं. हाल ही में, उन्होंने जिम्बाब्वे में युवा भारतीय टीम को 3-0 से T20I सीरीज जिताई थी, जब इंग्लैंड दौरे के बाद गौतम गंभीर और उनके नियमित सपोर्ट स्टाफ को आराम दिया गया था.

डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का क्या मतलब है?
इस पोजिशन का रोल क्या होगा, इसकी जरूरत क्यों महसूस की गई? ऐसे बुनियादी सवालों के जवाब BCCI के अंतिम स्ट्रक्चर पर निर्भर करेगा, लेकिन डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका लक्ष्मण को भारत के बड़े क्रिकेट ऑपरेशन्स के केंद्र में ला सकती है. इस पद में सीनियर टीम, सेलेक्टर्स, कोच, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बीच तालमेल बिठाना शामिल हो सकता है, इससे टैलेंट की पहचान, खिलाड़ियों की हाई-परफॉर्मेंस प्लानिंग को मदद मिलेगी.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||