Image Slider

Last Updated:

प्रीमियम और लक्ज़री राखी से कम नहीं है यह राखी, जो किसी राजघराने के कीमती जेवर से कम नहीं लगती. सुंदर और मुलायम मखमली डिब्बे में पैक होकर आने वाली यह राखी पहली ही नज़र में दिल जीत लेती है. इसमें लगी फोटो साधारण नहीं, बल्कि बिल्कुल 3D लुक में दिखाई देती है, जो इसे पूरे बाजार में सबसे अलग और यूनिक बनाती है. ₹399 की कीमत वाली यह मास्टरपीस राखी उन बहनों के लिए बेस्ट है जो अपने भाई को एक लाइफटाइम यादगार और रॉयल गिफ्ट देना चाहती हैं.

बहराइच में इस साल एक खास राखी खूब ट्रेंडिंग पर है. इस राखी के बीच में फोटो कस्टमाइजेशन का विकल्प है, जबकि इसके दोनों तरफ लाल धागों में सुंदर और चमकदार मोतियाँ पिरोई गई हैं. लाल धागे और मोतियों का यह संगम राखी को एक सदार और खूबसूरत लुक देता है. मात्र ₹99 की बेहद किफायती कीमत में मिलने वाली यह राखी बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ दिखने में भी बहुत आकर्षक है. बहराइच की बहनों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.

राखी की सबसे बड़ी खासियत इसका चौकोर शेप वाला बीच का हिस्सा है, जिसमें भाई की खूबसूरत फोटो बड़ी ही सफाई के साथ सेट की गई है. चौकोर डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है और कलाई पर बंधने के बाद यह बहुत ही एलिगेंट और ट्रेंडी नजर आती है. रक्षाबंधन पर अपने बजट का ख्याल रखते हुए अगर आप एक सिंपल, सोबर और यूनिक राखी की तलाश में हैं, तो मात्र ₹150 की कीमत वाली यह राखी एकदम परफेक्ट चॉइस है.

यह राखी एक बेहद शानदार और रॉयल लुक वाली राखी है. सोने के खूबसूरत रंग में सजी इस राखी के दोनों तरफ बारीक चमकदार नग जड़े हुए हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं. इसके बिल्कुल बीचों-बीच भाई की सुंदर सी फोटो लगाई जाती है, जो इस राखी की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है. बहराइच के राखी मार्केट में यह राखी सबसे आकर्षक राखियों में से एक बनी हुई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यह राखी एक बेहद आधुनिक और स्टाइलिश है, जो कलाई पर बांधने के बाद बिल्कुल सोने के ब्रेसलेट जैसा लुक देती है. इस राखी का डिजाइन ऐसा है कि यह पारंपरिक राखी के साथ-साथ एक फैशनेबल एक्सेसरी की तरह भी लगती है. कलाई पर पहनने पर इसका लुक बहुत ही यूनिक और डैशिंग आता है, जिसे भाई रक्षाबंधन के बाद भी शौक से पहने रह सकते हैं. 250 की वाजिब कीमत में मिलने वाली यह ब्रेसलेट राखी इस बार मार्केट में खूब धूम मचा रही है.

यह राखी एक बड़ी, सुंदर और घड़ी के आकार की सोने के रंग वाली ब्रेसलेट की तरफ दिखती है. बहराइच शहर में पहली बार दिखाई दे रही यह राखी इस बार ग्राहकों की सबसे पहली पसंद बनी हुई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक, सभी की कलाई पर आसानी से बांधा जा सकता है. इसका घड़ी जैसा बड़ा और बोल्ड डिजाइन कलाई पर बहुत जचता है.

यह राखी व्हाइट कलर के चमचमाते स्टोन, सोने का पानी चढ़े ब्रेसलेट और एक खास तरह के पारंपरिक हाथ-आभूषण के रूप में डिज़ाइन की गई राखी की है. इसमें इस्तेमाल किए गए सफेद स्टोन और गोल्डन प्लेटिंग मिलकर इसे किसी महंगे गहने जैसा लुक देते हैं. कलाई पर बंधने के बाद यह राखी इतनी भव्य लगती है कि देखने वाला तारीफ किए बिना नहीं रह पाता.

इस राखी पर बेहद प्यार से भाई ब्रो या बिग ब्रो लिखा हुआ है, और इसके ठीक बीच में सुंदर गोल शेप में फोटो लगाने की जगह दी गई है. ट्रेंडिंग टेक्स्ट और गोल फोटो कस्टमाइजेशन का यह कॉम्बिनेशन युवाओं और बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है. मात्र ₹120 की जेब पर हल्की पड़ने वाली कीमत में यह राखी प्यार और अपनेपन का बेहतरीन अहसास कराती है.

प्रीमियम और लक्ज़री राखी से कम नहीं है यह राखी, जो किसी राजघराने के कीमती जेवर से कम नहीं लगती. सुंदर और मुलायम मखमली डिब्बे में पैक होकर आने वाली यह राखी पहली ही नज़र में दिल जीत लेती है. इसमें लगी फोटो साधारण नहीं, बल्कि बिल्कुल 3D लुक में दिखाई देती है, जो इसे पूरे बाजार में सबसे अलग और यूनिक बनाती है. 399 की कीमत वाली यह मास्टरपीस राखी उन बहनों के लिए बेस्ट है जो अपने भाई को एक लाइफटाइम यादगार और रॉयल गिफ्ट देना चाहती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||