Image Slider

Last Updated:

मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद उर्मिला मातोंडकर ने क्रिप्टिक पोस्ट किया. उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिसे लोग उनके एक्स हसबैंड से जोड़कर देख रहे हैं. चलिए बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

Top Deals Inside

हाल में ही उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर ने दूसरी पत्नी निदा भट्ट के साथ तस्वीरें शेयर की. साथ ही एक पोस्ट भी लिखा. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी इस शादी की स्क्रिप्ट अल्लाह ने लिखी है. ये रिस्पेशन की फोटोज थीं जो खूब वायरल हुई थीं. अब इस बीच उर्मिला मातोंडकर का भी क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है.

उर्मिला मातोंडकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘मुझे बेशकीमती चीजें पसंद हैं- जैसे प्यार, वफादारी और समय.’ अब उर्मिला के इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम या हिंट तो नहीं दी, लेकिन लोग इसे उनके एक्स हसबैंड से जोड़कर देख रहे हैं.

इससे पहले मोहसिन अख्तर ने दूसरे निकाह की फोटोज शेयर की थीं. उन्होंने रिस्पेशन से अनदेखी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने इस पर लिखा, ‘तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं बनी. मेरा घर, मेरा सुकून और हर दिन का फेवरेट पार्ट बन चुकी हो. मैं शुक्रगुजार हूं कि ईश्वर ने तुम्हें मेरी जिंदगी में भेजा है. मैं वादा करता हूं कि हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा, यूं ही प्यार करता रहूंगा.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

मोहसिन अख्तर ने निदा भट्ट के साथ जून में इसी साल शादी रचाई थी. इससे पहले मोहसिन और उर्मिला ने एक प्राइवेट फंक्शन में 4 फरवरी 2016 को शादी रचाई थी. हालांकि 2024 में दोनों की तलाक की खबरें सामने आईं.

मोहसिन और उर्मिला की एक इंटरफेथ मैरिज थी. जिस वजह से ये शादी चर्चा में भी बनी. दूसरी वजह थी उर्मिला और मोहसिन की उम्र में अंतर. दरअसल कश्मीर के रहने वाले बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अपनी एक्स पत्नी उर्मिला से 10 साल छोटे हैं.

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन की मुलाकात मनीषा मल्होत्रा के एक फंक्शन में साल 2014 में हुई थी. यहीं से दोनों की दोस्ती और फिर प्यार हुआ. इसके बाद दो साल के भीतर दोनों ने शादी कर ली.

साल 2016 में मोहसिन और उर्मिला सबसे पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर गए थे और फिर दोनों का निकाह हुआ. बात करें उर्मिला के कामकाज की तो वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में आईं. करियर में रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, प्यार तूने क्या किया, भूत और एक हसीना थी जैसी फिल्मों में काम किया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||