Image Slider

यूपी आज का समाचारः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रावतपुर पुलिस ने 5.477 किलो अवैध गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामा तालाब, मसवानपुर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा. आरोपियों के पास से कुल 5.477 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है. सफेद बोरी में 4.180 किलो और काले रंग के पिट्ठू बैग में 1.297 किलो गांजा मिला. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजभान सिंह उर्फ शिवा तोमर और पंकज कुमार के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ रावतपुर थाने में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

महंगे गिफ्ट चाहिए… कहकर नाइजीरियन शख्स करता था भारतीयों से दोस्ती, फिर लेता था लाखों ठग

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले नाइजीरियन गिरोह के एक और सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान न्वोगू ओबेद ओसिनाची (37) के रूप में हुई है, जो नाइजीरिया का रहने वाला है और दिल्ली के बुराड़ी इलाके में अवैध रूप से रह रहा था. आरोपी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका और ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर भारतीय युवक-युवतियों से दोस्ती करता था. इसके बाद महंगे गिफ्ट, डॉलर और पाउंड भेजने का झांसा देकर पीड़ितों से कस्टम ड्यूटी, टैक्स और जीएसटी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करता था. जांच में सामने आया कि लखनऊ के एक युवक से इसी तरीके से करीब 68 लाख रुपये की ठगी की गई थी. इस मामले में पहले भी गिरोह के दो नाइजीरियन सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं. एसटीएफ ने आरोपी के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 पासपोर्ट, 4 एटीएम कार्ड और फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल व ठगी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह 2022 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था. वीजा समाप्त होने के बाद भी दिल्ली में अवैध रूप से रहकर गिरोह के साथ साइबर ठगी को अंजाम देता रहा.

सिद्धनाथ मंदिर के लिए निकली तिरंगा कांवड़ यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उठाई कांवड़

कानपुर के जाजमऊ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए मंगलवार को सरसैया घाट से भव्य तिरंगा कांवड़ यात्रा निकाली गई. तिरंगा कांवड़ यात्रा सेवा समिति की ओर से लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस यात्रा में 250 बाबा सिद्धनाथ के भक्तों ने कांवड़ उठाकर हिस्सा लिया. यात्रा में देशभक्ति और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला. कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न झांकियां निकाली गईं, जिसमें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत माता की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही. छोटे बच्चों से लेकर बड़े श्रद्धालुओं तक ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया.

 

बच्चों के बीच टीचर बने DM मधुसूदन हुल्गी

देवरिया में स्कूल निरीक्षण के दौरान DM मधुसूदन हुल्गी चर्चा का विषय बन गए. उन्होंने पोखारभिंडा परिषदीय स्कूल का निरीक्षण करते हुए बच्चों को श्यामपट्ट पर पढ़ाया. DM जमीन पर बैठकर छात्रों से गणित के सवाल भी हल कराते नजर आए. इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई को लेकर बातचीत की और उनकी समझ को परखा. DM का यह अंदाज देखकर स्कूल के शिक्षक और छात्र भी उत्साहित नजर आए.

सपा मजबूती नहीं… आजम खान से मुलाकात पर संजय निषाद का शिवपाल पर पलटवार

प्रयागराज में डॉ. संजय निषाद ने शिवपाल यादव की आजम खान से रामपुर जेल में मुलाकात और उनके बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सपा आजम खान के साथ मजबूती से नहीं बल्कि धोखे के साथ खड़ी है. संजय निषाद ने दावा किया कि सपा सरकार के दौरान मौलाना जौहर अली यूनिवर्सिटी के लिए कुछ नहीं किया गया. उन्होंने सपा को डूबता हुआ जहाज बताते हुए कहा कि इसी वजह से अब पार्टी को आजम खान की याद आ रही है. मुकदमे वापस लेने के शिवपाल के बयान पर उन्होंने कहा कि इसकी संवैधानिक व्यवस्था है और केवल राजनीतिक मुकदमे ही वापस लिए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अदालत भी तय करती है कि कौन से मुकदमे वापस लिए जा सकते हैं. आजम खान से शिवपाल की मुलाकात पर संजय निषाद ने कहा कि अखिलेश यादव को मिलने जाना चाहिए था. शिवपाल पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन पार्टी के मुखिया नहीं, बल्कि प्रतिनिधि हैं.

सपा सरकार बनी तो जौहर यूनिवर्सिटी के साथ गलत करने वालों को मिलेगी सजा: शिवपाल यादव

रामपुर में सपा नेता शिवपाल यादव ने जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर छोटा कर्मचारी हो या बड़ा अधिकारी, यूनिवर्सिटी के साथ गलत करने वालों को सजा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए साथ है और छात्रों, जिसमें Gen G भी शामिल है, सभी का सहयोग लिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि आजम खान सपा से नाराज नहीं हैं. उन्होंने कहा कि आजम खान ने जेल में उनसे पूरे प्रदेश में घूमकर सरकार बनाने की बात कही है. शिवपाल ने आरोप लगाया कि आजम खान को जेल में सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. उन्होंने 2027 में भाजपा को हराकर सपा की सरकार बनने का दावा भी किया.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Moradabad News: तमन्ना मलिक पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक अरेस्ट

मुरादाबाद के युवक ने की तमन्ना मलिक पर अभद्र टिप्पणी. पुलिस ने किया गिरफ्तार. पुलिस कस्टडी में युवक ने कहा कि तमन्ना मलिक पर जो कमेंट किए, उसके लिए माफी मांगता हूं. सभी महिलाओं का करुंगा सम्मान. भविष्य में नहीं करुंगा कोई कमेंट.

Mathura Encounter News: मथुरा में दिल्ली पुलिस ने किया असीम अकरम का एनकाउंटर

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली और मथुरा पुलिस की शातिर अपराधी से हुई मुठभेड़. मुठभेड़ में दिल्ली निवासी शातिर बदमाश असीम अकरम गोली लगने से हुआ घायल. वसीम अकरम पर दर्ज हे संगीन धाराओं के 125 मुकदमे. मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस में तैनात दारोगा अजय भी हुए घायल. घायल दारोगा और घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. सूत्रों के मुताबिक शातिर अपराधी ने लघुशंका के दौरान दारोगा की पिस्टल निकालकर भागा. भागने के दौरान पुलिस ने की बदमाश की घेराबंदी. आमने सामने की मुठभेड़ में वसीम गोली लगने से हुआ घायल.

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में हुई मुठभेड़ ।

Lakhimpur Kheri Road Accident: लखीमपुर खीरी में कांवड़ियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत

लखीमपुर खीरी जिले में कावड़ियों से भरी बस अनंत्रित होकर खाई में पलटी. 1 शिव भक्त की मौत, 30 घायल. 6 की हालत गंभीर. बिहार के चंपारण से 15 दिन के धार्मिक टूर पर हरिद्वार आए थे श्रद्धालु. उचौलिया थाना क्षेत्र में सुबह 4:00 बजे हुआ हादसा.

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में भाजपा नेता का निधन

शाहजहांपुर में भाजपा नेता वीरेंद्र पाल सिंह यादव का निधन. यूपी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने श्रद्धांजलि अर्पित की. वीरेंद्र पाल सिंह यादव सुरेश खन्ना के घनिष्ठ मित्र थे. श्रद्धांजलि के वक्त सुरेश खन्ना भावुक हुए. वीरेंद्र पाल सिंह यादव गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. वीरेंद्र पाल सिंह यादव दिल्ली एम से इलाज चल रहा था. शाहजहांपुर के नियामतपुर गांव में आज दोपहर 12:00 बजे अंतिम संस्कार होगा.

Bareilly News: बरेली में मरीज के ऊपर गिरा एक्स-रे मशीन, हो गई मौत

बरेली के एक निजी अस्पताल में मरीज के साथ बड़ा हादसा. एक्स-रे के दौरान बड़ा हादसा हुआ. 70 साल के वृद्ध मरीज मिश्रीलाल के ऊपर एक्सरा मशीन गिरी. मिश्रीलाल पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती थे. डॉक्टर ने मरीज मिश्रीलाल के एक्सरा की सलाह दी. एक्सरा रूम में मरीज मिश्रीलाल का एक्स्रा चल रहा था. अचानक से एक्सरा मशीन मरीज मिश्रीलाल के ऊपर गिरी. मरीज मिश्रीलाल की दर्दनाक मौत हुई. परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया. पुलिस ने पंचनामा के बाद बगैर पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंपा. थाना नवाबगंज के आर्या हॉस्पिटल का मामला.

Baghpat News: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कार में लगी आग

बागपत जिले में दिल्ली- देहरादून कॉरिडोर पर चलती कार में लगी आग. कार चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान. शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग से कार जलकर हुई राख. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर पाया काबू. वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल. खेकड़ा थाना क्षेत्र का वायरल वीडियो.

Unnao News: उन्नाव में युवक को बंधक बनाकर पीटने का वीडियो वायरल

उन्नाव जिले में युवक को बंधक बनाकर पीटने का वीडियो वायरल. गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में युवक को घर बुलाकर कई घंटो तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया. वायरल वीडियो में युवक फर्श पर नजर आ रहा है, उसका हाथ-पैर बंधा हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराया. अचेत अवस्था में युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कप्तान का हाता मोहल्ले क़ी घटना.

Lucknow University News: लखनऊ विश्वविद्यालय ने तीन छात्रों का निष्कासन लिया वापस

लखनऊ विश्वविद्यालय में तीन छात्रों का निष्कासन पूरी तरह वापस लिया गया. 56 दिन निष्कासन के ख़िलाफ़ छात्रों ने किया था आंदोलन. VC के निर्देश पर तीनों छात्रों को मिली बड़ी राहत. प्रेम प्रकाश, हर्षित शुक्ला और प्रिंस प्रकाश का निष्कासन रद्द. फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने किया था VC कार्यालय का घेराव. VC कार्यालय घेराव के बाद तीन छात्रों पर हुई थी कार्रवाई. अनुशासनहीनता के आरोप में छात्रों को किया गया था निष्कासित. निष्कासन वापसी की मांग को लेकर 56 दिन धरने पर थे छात्र. दिन-रात धरने पर बैठकर निष्कासन वापस लेने की मांग कर रहे थे. प्रॉक्टोरियल बोर्ड, प्रॉक्टर और DSW की सिफारिश के बाद फैसला. जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया निर्णय. निष्कासन रद्द होने के बाद छात्रों को बड़ी राहत.

Bulandshahr News: बुलंदशहर में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या की

बुलंदशहर जिले में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या की. गांव नेहरूपुर निवासी बेबी के गांव के ही अजीत से प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं. देर रात बेबी अपने प्रेमी अजीत से मिलने उसके कमरे पर पहुंची थी. अजीत पिछले कई वर्षों से शिवलोक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था. किसी बात को लेकर बेबी और अजीत के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद गुस्साए अजीत ने बेबी पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल बेबी की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने आरोपी अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी की घटना.

Kanpur News: कानपुर में व्यापारी के साथ साइबर फ्रॉड

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में व्हाट्सएप पर लिंक खोलते ही खाते से 1लाख 52हज़ार हुए पार. व्यापारी को गूगल से हेल्पलाइन नंबर निकाल कर कॉल करना पड़ा भारी. पीड़ित ने थाने में की शिकायत. बादशाही नाका थाना क्षेत्र का मामला.

Etawah News: इटावा में कैब चालक को चाकू मारने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

इटावा जिले में ग्रेटर नोएडा के कैब चालक को चाकू मार घायल कर लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार. घटना में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद. 9 अगस्त की रात ग्रेटर नोएडा से इटावा आ रहे उबर कैब के चालक को किराया मांगने पर चाकू मार कर घायल कर दिया था. इटावा जिले की जसवंतनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Ballia News: बलिया में दलित बसपा नेता की पत्नी की हत्या

बलिया जिले में दलित बासपा नेता (पूर्व जिला संयोजक)की पत्नी की निर्मम हत्या. बसपा नेता सीयाराम की पत्नी कंचन देवी की हत्या. क्लीनिक संचालिका थी कंचन देवी. क्लीनिक में ही अज्ञात बदमाश हत्या कर हुए फरार. सिर कुच के निर्मम हत्या. खून से लथपथ शव बरामद. मौके पर पहुंचे SP, ASP, CO व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटे. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन. नगरा थाना क्षेत्र के गडवार मोड़ के पास की घटना.

Sonbhadra News: सोनभद्र में खेत की जुताई के दौरान हादसा, 6 साल के मासूम की मौत

सोनभद्र जिले में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर के नीचे गिरा 6 वर्षीय मासूम, कटकर दर्दनाक मौत. झटका लगने से रोटावेटर पर बैठे बच्चों में से सूर्य प्रताप नीचे गिर गया. मौके पर ही तोड़ा दम. हादसे में मासूम का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से खेत की जुताई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा. बताया गया कि जुताई के समय रोटावेटर पर तीन बच्चे बैठे थे. सूचना मिलते ही घोरावल पुलिस मौके पर पहुंची, विधिक कार्रवाई में जुटी. घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली ग्राम पंचायत के चोरट गांव का मामला.

Auraiya Encounter News: औरेया में इनामी अपराधी का एनकाउंटर

औरैया जिले में 25000 का इनामी अपराधी राजा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार. इनामी अपराधी के पैर में लगी गोली. अपराधी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. गाय हत्या के मामले में चल रहा था फरार. पुलिस गाड़ी में अपराधी ने मारी गोली. इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे. घायल अपराधी के कब्जे से बिना नम्बर की बाइक,अवैध तमंचा,जिंदा और मुर्दा कारतूस बरामद किए गए. गिरफ्तार अपराधी राजा के खिलाफ गाय हत्या,मादक पदार्थ अधिनियम जैसे डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. औरैया जिले के अजीतमल इलाके में भीखेपुर के पास हुई है मुठभेड़.

Sitapur News: सीतापुर में सड़क हादसे में दो की मौत

सीतापुर जिले में रेउसा-बहराइच मार्ग पर हुआ सड़क हादसा. अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर. बाइक सवार दो किशोरों की हुई मौत. चालक वाहन सहित निकल भागा. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश कर रही. थानगांव थाना क्षेत्र का मामला.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||