Last Updated:
China typhoon dolphin news: चीन पर अगले 24 घंटे भारी रहने वाले हैं. टाइफून डॉल्फिन से बीजिंग में भारी बारिश की आशंका है. इस जलजले में कई जिलों के डूबने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बीजिंग में अगले 24 घंटे में सालाना औसत बारिश का एक-तिहाई हिस्सा बरस सकता है.
चीन पर अगले 24 घंटे भारी, टाइफून डॉल्फिन के जलजले में बह जाएगा बीजिंग? रेड अलर्ट जारी.
China typhoon dolphin news: चीन से जलजले की खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं. हर तरफ पानी-पानी और लोगों में अफरातफरी है. तबाही का यह मंजर आज मंगलवार से और भी गहरा होने जा रहा है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो चीन पर अगले 24 घंटे भारी रहने वाले हैं. टाइफून डॉल्फिन का अगला निशाना अब चीन की राजधानी बीजिंग है.
ड्रैगन के लिए 11 अगस्त की रात कत्ल की रात साबित होने वाली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि चीन की राजधानी बीजिंग में मंगलवार रात से भारी बारिश शुरू होने वाली है. यह सिर्फ मौसमी बारिश नहीं बल्कि एक तरह की सुनामी होगी क्योंकि महज 24 घंटे में ही बीजिंग को अपनी सालाना औसत बारिश का एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा मिल सकता है.
बता दें कि बीजिंग में सालाना औसत बारिश करीब 528 मिलीमीटर होती है. हालांकि यह बारिश मॉनसून के पूरे सीजन में 4 महीनों में होती है. लेकिन इस बार जून से सितंबर के बीच होने वाली इस बरसात का एक तिहाई हिस्सा महज 24 घंटों में बीजिंग के ऊपर मुसीबत बनकर टूटने वाला है.
इस बार टाइफून डॉल्फिन की नमी और उत्तर चीन की ठंडी हवा के मिलने से हो रही भारी बरसात ड्रैगन के लिए आफत बन गई है. शहर के मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि मंगलवार शाम से गुरुवार तक ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश होगी. छह घंटे में 100 मिलीमीटर से ज्यादा और 24 घंटे में 150 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है.
बीजिंग के टोंगझोउ, दाशिंग, फंगशान, मेंटोगौ, हुआइरौ और फेंगताई जैसे जिलों में 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से भी ज्यादा पानी बरसने की आशंका है. सबसे तेज बारिश बुधवार सुबह से रात के बीच हो सकती है, लिहाजा इतने पानी को निकालना बीजिंग के लिए बड़ी चुनौती होने जा रही है;
बीजिंग मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही ऑरेंज रेनस्टॉर्म अलर्ट जारी कर रखा है. कुछ जिलों में रेड अलर्ट भी लगाया गया है. शहर के बाढ़ नियंत्रण विभाग ने मंगलवार सुबह लेवल-2 इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू करने की तैयारी कर ली है. इस बारिश से पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है.
चीन में इस साल आया सबसे मजबूत टाइफून है डॉल्फिन
बता दें कि टाइफून डॉल्फिन पहले पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में उतरा था. यह इस साल चीन में आने वाला सबसे मजबूत टाइफून था. बाद में यह कमजोर होकर ट्रॉपिकल स्टॉर्म बन गया, लेकिन इसकी नमी उत्तर की ओर बढ़ रही है. शंघाई में इससे पहले भारी बारिश और बाढ़ आ चुकी है. वहां सैकड़ों उड़ानें रद्द हो गई थीं.
ऐसे में अधिकारियों ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और पहाड़ी इलाकों में न जाने की सलाह दी है. निचले इलाकों में जलभराव की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने को कहा गया है. मौसम विभाग लगातार अपडेट जारी कर रहा है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



