Ghaziabad News:वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइकें बरामद – Vehicle Thief Arrested, Four Bikes Recovered
Image Slider
{“_id”:”6a7a1a21301b0b59310c1aef”,”slug”:”vehicle-thief-arrested-four-bikes-recovered-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-951613-2026-08-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad News: वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइकें बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। एसीपी ने बताया पकड़े गए शातिर पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर कोतवाली पुलिस रविवार देर रात रमतेराम रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान दिल्ली जूस कार्नर की ओर से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देख उसने कुछ दूर पहले बाइक रोककर वापस मुड़ने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान नंदग्राम क्षेत्र के आश्रम रोड त्यागी मार्केट निवासी 37 वर्षीय गौरव त्यागी के रूप में हुई।