ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस सूर्य ग्रहण के दौरान ग्रहों की स्थिति में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे. इसी दिन मंगल ग्रह राहु के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा. ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति तथा भूमि, पराक्रम, स्वास्थ्य और यश-कीर्ति का कारक माना जाता है, जबकि राहु को भ्रम, अचानक होने वाली घटनाओं और अनिश्चितता से जोड़कर देखा जाता है.
ऐसे में ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है. हालांकि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कन्या, मीन और तुला राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता ह. इन राशि के लोगों को करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और मान-सम्मान के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना जताई जा रही है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिल सकता है. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के योग बन सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी.किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण आर्थिक दृष्टि से लाभकारी माना जा रहा है. आय के नए स्रोत बनने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन सकते हैं.करियर में उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं.दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े किसी अवसर के योग भी बन सकते हैं.लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण व्यापार और करियर में लाभ लेकर आ सकता है. कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है. दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी. स्वास्थ्य को लेकर लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में राहत मिल सकती है.आर्थिक स्थिति भी पहले की अपेक्षा बेहतर होने के संकेत हैं.
ग्रहण के दौरान करें ये उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए प्रातः स्नान और ध्यान करना शुभ माना जाता है.भगवान शिव की आराधना करते हुए महामृत्युंजय मंत्र या ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया जा सकता है. मान्यता है कि शिव साधना और मंत्र जाप से मन को शांति मिलती है और ग्रहण के दौरान सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



