Image Slider


हरियाणा के गुरुग्राम में भारत की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील हुई। दिग्‍गज रियल एस्‍टेट कंपनी डीएलएफ ने अपने सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट में एक पेंटहाउस 271 करोड़ रुपए में बेचा। प्रति वर्ग फुट के हिसाब से ये डील देश में सबसे महंगी है। यह पेंटहाउस डीएलएफ फेज-5 में ‘द डहलियास’ में है, जिसे ऑटो सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंपीरियल ऑटो के मालिक मानव सरदाना ने खरीदा है। ‘द डहलियास’ सोसाइटी अभी निर्माणाधीन है और इस प्रोजेक्‍ट में 420 सुपर-लग्जरी अपार्टमेंट और पेंटहाउस बनाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में इन्फिनिटी पूल, आधुनिक जिम, स्पा, वेलनेस सेंटर, निजी सिनेमा, बच्चों का प्ले जोन, पेट पार्क जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस पेंट हाउस का सुपर एरिया 17,200 वर्ग फुट है। सुपर एरिया के हिसाब से रेट ₹1.58 लाख प्रति वर्ग फुट बैठता है और कारपेट एरिया 10,500 वर्ग फीट के आधार पर इसकी कीमत करीब ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फुट बनती है। हालांकि, इस डील पर किसी भी तरह की जानकारी शेयर करने से डीएलएफ ने मना किया है। अपार्टमेंट में क्या अलग है… 100 करोड़ से शुरू होती है अपार्टमेंट की कीमत गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर 54 में बसे ‘द डहलियास प्रोजेक्ट’ में एक साधारण अपार्टमेंट की कीमत भी 100 करोड़ से 170 करोड़ रुपए के बीच रखी गई है, जबकि पेंटहाउस की कीमत इससे भी कहीं ज्यादा है। डीएलएफ को इस सिंगल प्रोजेक्ट से ही ₹40,000 करोड़ से अधिक का रेवेन्‍यू मिलने की उम्मीद है। लॉन्चिंग के बाद से अब तक इसकी 65 प्रतिशत से ज्यादा यूनिट्स बिक भी चुकी हैं। अल्ट्रा-लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट DLF द डहलियास डीएलएफ लिमिटेड का एक अल्ट्रा-लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है। लगभग 16.5 से 17 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में करीब 9 ऊंची इमारतें (हाई राइज टावर्स) हैं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 421 बड़े घर और पेंटहाउस हैं। अपार्टमेंट में मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं… अमीरों ने प्रोजेक्ट में दिखाई दिलचस्पी DLF का कहना है कि टियर-2 शहरों के 10 सबसे अमीर परिवार यहां अपार्टमेंट खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं। इससे पहले, DLF ने इस प्रोजेक्ट में एक रेजिडेंशियल फ्लैट भारतीय बिजनेसमैन और इन्वेस्टर मधुसूदन मुरलीधर केला को ₹120.7 करोड़ में बेचा था। ——————- यह भी पढ़ें- हरियाणा के पूर्व सांसद ने ₹1,260 करोड़ में बेचा बंगला:11 साल पहले खरीदा, दिल्ली लुटियंस जोन में सबसे महंगी रियल एस्टेट डील की हरियाणा में जाने माने बिजनेसमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा दिल्ली में बंगला बिकने की वजह से सुर्खियों में हैं। दिल्ली के लुटियंस जोन में भगवानदास रोड पर उनका आलीशान बंगला 1,260 करोड़ रुपए में बिका है। हालांकि, इसका सौदा दिसंबर 2025 में कंपलीट हो गया था, लेकिन इसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई। पूरी खबर पढ़ें…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||