Image Slider

होमताजा खबरकृषि10 कट्ठा से रोज 300kg उपज, दरभंगा के वकील यादव से सीखें बैंगन की खेती का तरीका

Last Updated:

Agriculture Success Story: दरभंगा के किसान वकील यादव ने 10 कट्ठा जमीन में बैंगन की खेती कर एक दिन में 300 किलो तक की उपज प्राप्त की है. उनकी यह सफलता आसपास के किसानों के लिए एक मिसाल बन गई है. उन्होंने लाल बैंगन की किस्म लगाई और देसी तरीकों से खेती की.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

दरभंगा: मिथिलांचल के किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ अब सब्जियों की पैदावार में भी नए कीर्तिमान बना रहे हैं. दरभंगा जिले के प्रगतिशील किसान वकील यादव ने महज 10 कट्ठा जमीन में बैंगन की खेती करके हर दिन 300 किलोग्राम तक की बंपर उपज हासिल की है. इस छोटे से रकबे से मिल रही शानदार पैदावार और बेहतर कमाई आसपास के इलाके के अन्य किसानों के लिए एक मिसाल बन गई है. जानें इनका तरीका और टिप्स.

लाल बैंगन की किस्म से मिल रही बंपर पैदावार
किसान वकील यादव ने अपने खेत में लाल बैंगन की उन्नत किस्म लगाई है. उनकी नियमित देखभाल और सही फसल प्रबंधन का ही नतीजा है कि इस छोटे से खेत से हर तुड़ाई में 300 किलो तक बैंगन निकल रहा है. दो दिन पहले की गई तुड़ाई में भी 300 किलो उपज प्राप्त हुई थी. वकील यादव के अनुसार शुरुआती दौर में ही प्रति पौधा लगभग 2 से 4 किलोग्राम तक बैंगन आसानी से मिल जाता है.

देशी तरीका और सही खाद प्रबंधन
वकील यादव की इस सफलता का सबसे बड़ा राज सही तरीके से खेत की तैयारी और खाद का सटीक इस्तेमाल है. उन्होंने सबसे पहले ट्रैक्टर से खेत की गहरी जुताई कराकर मिट्टी को भुरभुरा और समतल बनाया. जिससे पौधों की जड़ों का विकास तेजी से हो सके. इसके बाद खेत में क्यारियां बनाकर प्रति कट्ठा 1 किलो के हिसाब से डीएपी खाद का प्रयोग किया गया. यह खाद दो चरणों में डाली गई. पहला चरण पौधा रोपने से पहले और दूसरा चरण रोपाई के कुछ समय बाद.

क्यारी बनाकर रोपाई और सिंचाई
पौधों की रोपाई सीधी जमीन पर करने के बजाय क्यारियां बनाकर की गई. जिससे जल निकासी और खरपतवार निकालने में काफी आसानी हुई. समय पर सिंचाई फसल के लिए बेहद जरूरी होती है, लेकिन इस बार सही समय पर हुई बारिश ने किसान की सिंचाई का खर्च भी बचा दिया. वकील यादव का कहना है कि खेती में किसी जादू की जरूरत नहीं होती है. बस समय पर मेहनत, सही तकनीक और फसल की नियमित देखभाल ही अच्छी उपज की कुंजी है.

About the Author

authorimg

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||