Image Slider

Last Updated:

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह फैंस का दिल जीतना बखूबी जानते हैं. वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस संग नजर आते हैं. अब उनका एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने फैंस की इच्छा पूरी करते नजर आ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

फैंस का दिल जीत रहा पवन सिंह का ये वीडियो, स्टेज पर किया कुछ ऐसाZoom

नई दिल्ली. पवन सिंह की पॉपुलैरिटी कितनी है, इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते उनके वीडियो और फोटोज से लगाया जा सकता है. खासतौर पर उनके डांस के तो लोग फैन हैं. इन दिनों उनका एक दिल जीतने वाला वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है.

हाल ही में उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक इवेंट के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है. ये वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

पवन सिंह ने फैंस की इच्छा की पूरी

वायरल हो रहा पवन सिंह का ये वीडियो उनके एक इवेंट का है, जिसमें उनका एक फैन पवन सिंह से मिलने के लिए स्टेज पर पहुंच गया था. सिक्योरिटी ने उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतार देता है. लेकिन जब पवन सिंह की नजर उस पर पड़ती है, तो वह अपने फैंस को दोबारा स्टेज पर बुलाता है और उसके साथ फोटो भी खिंचवाई. साथ सिक्योरिटी को कहते हैं कि ऐसा न करें. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पवन सिंह का अपने फैन के लिए उनके इस अंदाज की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं.

दिल जीत रहा ये वीडियो

जब स्टेज से उनके फैन को इस कदर हटाया गया तो ये बात पवन सिंह को अच्छी नहीं लगी. वह ये देखकर दुखी होते नजर आ रहे थे. उन्होंने तुरंत उसे वापस बुलाने की बात कही और पास खड़ा एक शख्स फैन को रोकने की कोशिश करता हुआ भी दिखाई देता है, पवन ने उस फैन को वापस बुलाया और उसके साथ फोटो खिंचवाई. पवन सिंह का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर भोजपुरी बेल्ट में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग की चर्चा होने लगी है. लोग इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

बता दें कि कहा जा रहा है कि उनका ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुए एक इवेंट का है. जहां पवन सिंह के साथ कई नेता, सुरक्षाकर्मी और पुलिस अधिकारी भी मंच पर शामिल हुए थे. पवन सिंह फिलहाल अपनी सिंगिंग को लेकर काफी मशहूर हैं.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||