Image Slider

होमखेलक्रिकेटबिना शतक लगाए खड़ा किया रनों का पहाड़, बॉलर को आउट करने में छूट जाते थे पसीने

Last Updated:

मिस्बाह उल हक की गिनती पाकिस्तान के दिग्गजों खिलाड़ियों में होती है. मिस्बाह ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान को कई बड़े मैचों में जीत दिलाने का काम किया है. सिर्फ इतना ही नहीं, उनके नाम क्रिकेट में कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो शायद ही कोई खिलाड़ी बनाएगा या बनाना चाहेगा. खास तौर पर वनडे क्रिकेट में उनके नाम वनडे में अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है.

Top Deals Inside

बिना शतक लगाए खड़ा किया रनों का पहाड़, बॉलर को आउट करने में छूट जाते थे पसीनेZoom

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मिस्बाह उल हक

नई दिल्ली: क्रिकेट के खेल में किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक लगाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि होती है. चाहे वह शतक किसी भी फॉर्मेट में क्यों न हो, लेकिन क्या हो जब उपलब्धियों से भरे करियर में कोई बल्लेबाज रनों का अंबार तो लगाए, लेकिन उसके नाम एक भी शतक न हो? ऐसा ही एक खिलाड़ी पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक हैं. मिस्बाह-उल-हक ने पाकिस्तान के लिए वनडे में कई यादगार पारियां खेलीं, लेकिन कभी भी वह इस फॉर्मेट में शतक नहीं लगा पाए.

जी हां, मिस्बाह-उल-हक वही खिलाड़ी हैं. मिस्बाह के नाम वनडे फॉर्मेट में बिना कोई शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. मिस्बाह पाकिस्तान के लिए वनडे में 162 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसकी 149 पारियों में उन्होंने 73.75 की स्ट्राइक रेट से 5122 रन बनाए. अपने पूरे करियर में मिस्बाह ने कुल 42 बार अर्धशतकीय पारियां खेलीं. इस फॉर्मेट में मिस्बाह का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 96 रन का रहा. इस तरह मिस्बाह अपने पूरे वनडे करियर में कभी शतक नहीं लगा पाए.

टेस्ट में मिस्बाह के नाम रहा दमदार रिकॉर्ड

वनडे को छोड़ दें तो मिस्बाह-उल-हक का टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा रहा है. मिस्बाह-उल-हक पाकिस्तान के लिए अपने करियर में कुल 75 टेस्ट मैचों में मैदान पर उतरे. इस दौरान उन्होंने 46.62 की औसत से 5222 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में मिस्बाह-उल-हक के नाम 10 शतक दर्ज हैं. इसके अलावा उन्होंने 39 अर्धशतक लगाने का भी कारनामा किया है. टेस्ट में मिस्बाह का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 161 रन का है.

टी20 में कैसा है मिस्बाह का रिकॉर्ड

मिस्बाह-उल-हक पाकिस्तान के लिए अपने पूरे करियर में 39 टी20 मैच खेले. इन मुकाबलों में मिस्बाह ने 3 अर्धशतकीय पारियों के साथ 788 रन बनाने का कारनामा किया. हालांकि, इस फॉर्मेट में मिस्बाह को पाकिस्तान के अलावा भारतीय फैंस भी टी20 विश्व कप 2007 के फाइनल के लिए याद करते हैं, जब उन्होंने जोगिंदर शर्मा के खिलाफ एक स्कूप शॉट खेलकर न सिर्फ अपना विकेट गंवाया बल्कि भारत को ट्रॉफी गिफ्ट कर दी थी. मिस्बाह को उस स्कूप शॉट के लिए पाकिस्तानी फैंस शायद ही कभी माफ कर पाए हों.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||