दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 के राज्य वित्त से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रिपोर्ट पेश करेंगी। रिपोर्ट को लेकर सरकारी खर्च और वित्तीय प्रबंधन के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान के आसार हैं।
विधानसभा की कार्यसूची के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पंकज कुमार सिंह दिल्ली (नागरिकों को समयबद्ध एवं सुगम सेवाओं की डिलीवरी का अधिकार) विधेयक, 2026 पेश करेंगे। इसका उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाएं तय समयसीमा में उपलब्ध कराने और सेवा वितरण में जवाबदेही सुनिश्चित करने की व्यवस्था को संस्थागत रूप देना है।
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा दिल्ली बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठान (निरसन) विधेयक, 2026 को विचार और पारित करने के लिए सदन में रखेंगे। यह विधेयक सात अगस्त को पेश किया गया था। वहीं, बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की पांचवीं रिपोर्ट को अपनाया जाएगा। विधायक शिखा राय के दिल्ली लक्ष्मी योजना संबंधी बधाई प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी। मार्च 2023 में समाप्त वित्त वर्ष से संबंधित पूर्व में पेश कैग रिपोर्ट पर भी चर्चा की संभावना है। विधायक नियम-280 के तहत जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे।
दिल्ली में ‘लक्ष्मी योजना’ को लेकर आप के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
भाजपा ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 22 विधायकों के आवास और कार्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए लाई गई दिल्ली लक्ष्मी योजना का बहिष्कार करने वाली आम आदमी पार्टी के सभी 22 विधायकों के घर/ ऑफिस पर भजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कोंडली विधायक कुलदीप के ऑफिस पर मयूर विहार जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा और प्रदेश उपाध्यक्ष ॠचा पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सीमापुरी विधायक वीर सिंह धिंगन के विरोध में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष सारिका जैन के नेतृत्व में प्रदर्शन।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



