Image Slider

होमखेलक्रिकेटकौन हैं नितिन पटेल? जिन्होंने ढलती उम्र में सचिन-सहवाग को रखा था फिट

Last Updated:

खिलाड़ियों के चोट को लेकर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के चीफ वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि नितिन पटेल के जाने के बाद एनसीए में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिना स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिकल टीम प्रमुख के काम रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं नितिन पटेल, जिनका लक्ष्मण ने जिक्र किया.

Top Deals Inside

कौन हैं नितिन पटेल? जिन्होंने ढलती उम्र में सचिन-सहवाग को रखा था फिटZoom

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फिजियो नितिन पटेल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या से परेशान है. मौजूदा समय में दो दर्जन से भी ज्यादा खिलाड़ी चोटिल होकर बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ रही संख्या के कारण नेशनल क्रिकेट एकेडमी के CoE पर भी सवाले उठे, जिसे लेकर एनसीए के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने बीसीसीआई सचिव के देवजीत सैकिया के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उससे पहले उन्होंने चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के साथ एक वर्चुअल मीटिंग भी की.

मीटिंग के बाद वीवीएस लक्ष्मण जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उन्होंने साफ तौर पर ये कहा कि चोट लगना खिलाड़ियों के करियर का एक हिस्सा है और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कोई रिहैब सेंटर नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसे मुद्दों को भी सामने रखा जो इससे पहले मीडिया में नहीं आई थी. साथ ही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक ऐसे सख्श का नाम लिया, जिसे लेकर अब खूब चर्चा हो रही है. इस सख्स का नाम नितिन पटेल है.

कौन हैं नितिन पटेल, जिसका वीवीएस लक्ष्मण ने जिक्र किया

नितिन पटेल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट हैं. नितिन ने भारतीय क्रिकेट में लंबे समय तक अपनी सेवा दी है. नितिन ने उस दौर में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को फिट रखा जब सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बढ़ती उम्र और करियर के ढलान पर थे. उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस और चोटों के मैनेजमेंट में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. नितिन पहली बार 2007 से 2011 तक भारतीय टीम के मुख्य फिजियो रहे. इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने पर्दे के पीछे से भारत को टी20 और वनडे विश्व कप में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.

नितिन साल 2019 में दूसरी बार भारतीय टीम के साथ जुड़े. उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों को बहुत अच्छे से मैनेज किया. बाद में नितन को नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बीसीसीआई की स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिकल टीम के प्रमुख नियुक्त किया गया. नितिन पटेल के जाने के बाद से बीसीसीआई बिना किसी आधिकारिक स्पोर्ट्स साइंस प्रमुख के काम कर रहा है. वीवीएस लक्ष्मण ने इसी वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका जिक्र किया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||