एआई नॉलेज के बिना मिल जाएंगी ये 12 नौकरियां
टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से बदल रही है. एआई के आने से कई नौकरियां बिल्कुल खत्म हो गई हैं. लेकिन आज भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें करियर बनाने के लिए एआई या मशीन लर्निंग की नॉलेज होना अनिवार्य नहीं है.
1. स्ट्रैटेजिक एडवाइजर और इंडिपेंडेंट कंसल्टेंट
कंपनियां भले ही AI से डेटा इकट्ठा कर लें, लेकिन उस डेटा के आधार पर सही फैसला लेने के लिए अनुभवी दिमाग की जरूरत होती ही है. इसी वजह से 2026 में स्ट्रैटेजिक सलाहकारों और कंसल्टेंट्स की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है.
2. न्यू होम सेल्स स्पेशलिस्ट
प्रॉपर्टी मार्केट और रियल एस्टेट में कस्टमर्स का भरोसा जीतना किसी एल्गोरिदम के बस की बात नहीं है. नए मकानों की बिक्री, प्रॉपर्टी विजिट्स और डील क्लोज करने वाले सेल्स स्पेशलिस्ट्स आज भी भारी डिमांड में हैं.
3. मीडिया बायर और एडवरटाइजिंग सेल्स स्पेशलिस्ट
ब्रांड्स को अपना विज्ञापन कहां दिखाना है और सही ऑडियंस तक कैसे पहुंचना है, इसका फैसला लेना आसान नहीं होता. यही वजह है कि मार्केट में मीडिया बायर्स और एडवरटाइजिंग सेल्स एक्सपर्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है.
4. बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव
बिजनेस को आगे बढ़ाना, नई पार्टनरशिप करना और रेवेन्यू के नए रास्ते तलाशना- यह काम इंसानी नेटवर्किंग पर टिका है. इसमें BDEs का दबदबा कायम है.
5. हेल्थकेयर रीइम्बर्समेंट स्पेशलिस्ट
मेडिकल क्लेम, बीमा और हॉस्पिटल के बिलिंग मैनेजमेंट को संभालने वाले प्रोफेशन्स की मांग में भारी इजाफा हुआ है. इसमें बारीक नियमों को समझना और मरीजों की मदद करना मुख्य काम है.
6. साइकियाट्रिक नर्स प्रैक्टिशनर
मेंटल हेल्थ आज के समय का बहुत बड़ा मुद्दा है. मरीजों की काउंसलिंग, दवाइयों की देखभाल और इमोशनल सपोर्ट देने का काम केवल एक संवेदनशील इंसान ही कर सकता है.
7. ट्रैवल एडवाइजर और टूर प्लानर
लोग अब रूटीन ट्रिप्स के बजाय कस्टमाइज्ड और यादगार हॉलिडे एक्सपीरियंस चाहते हैं. सही लोकेशन चुनने से लेकर बुकिंग संभालने तक, ट्रैवल एडवाइजर्स की मांग तेजी से बढ़ी है.
8. कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट लीड
जमीन पर बिल्डिंग बनते वक्त ऑन-साइट काम संभालना, मजदूरों से काम करवाना और बजट के अंदर प्रोजेक्ट पूरा करना- इस प्रैक्टिकल काम में किसी AI टूल की नहीं, मजबूत लीडरशिप की जरूरत होती है.
9. पब्लिक अफेयर्स स्पेशलिस्ट
जनता, मीडिया और सरकार के बीच संवाद की डोर संभालने वाले पब्लिक अफेयर्स प्रोफेशन्स की मांग कॉर्पोरेट और सरकारी, दोनों सेक्टर्स में खूब देखी जा रही है.
10. बैकग्राउंड इन्वेस्टिगेटर
नए कर्मचारियों या पार्टनरशिप से पहले सही डिटेल्स चेक करना, डॉक्युमेंट्स वेरिफाई करना और ग्राउंड रियलिटी पता करना एक ऐसा काम है जहां इंसानी सतर्कता ही सबसे ज्यादा काम आती है.
LinkedIn की लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चलता है कि भविष्य केवल कोडिंग करने वालों का नहीं है. अगर आपके पास कम्युनिकेशन, निगोशिएशन, क्रिटिकल थिंकिंग और लोगों को समझने की कला है तो AI के युग में भी आपका करियर सुरक्षित रहेगा.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



