Image Slider

Last Updated:

शहनाज गिल की नोज रिंग शूटिंग के दौरान पेट में चली गई. उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे एनिमल फेम सौरभ सचदेवा ने उनकी मदद की. फैंस ने उनकी हिम्मत की तारीफ की.

Top Deals Inside

शहनाज गिल के साथ हुआ हादसा, पेट में निगल गईं नोज रिंग, सेट पर बुरी तरह चिल्लाईZoom

एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से फेम मिला. इस शो में वह पंजाब की कैटरीना कहकर आई थीं. लेकिन शो ने उन्हें इतना फेम, नेम दिया कि आज वह खुद अपनी फैन फॉलोइंग रखती हैं. लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं और सबसे बड़ी बात वह दबाकर काम भी कर रही हैं. हाल में ही एक शॉकिंग वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया. उन्होंने बताया कि कैसे शूटिंग के दौरान नोज रिंग पेट में चली गई थी.

शहनाज गिल ने खुद एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह काम करते हुए अचानक चिल्लाकर भागकर पीछे हटती हैं. उन्होंने अपना हाथ चेहरे पर लगा रखा है. वह चिल्लाती हैं कि मेरे पेट में चली गई है. तभी एनिमल फेम सौरभ सचदेवा उनकी मदद करते हैं. वह उनकी पीठ थपथपाते हैं. तब पता चलता है कि शहनाज गिल की नाक की नथनी गलती से गले में अटक गई है.

नोज रिंग चली गई पेट में
अब इस वीडियो को देखकर शहनाज गिल के फैंस परेशान हो गए. सब कमेंट्स करने लगे. पूछने लगे कि शूटिंग के बीच आखिर ये हादसा कैसे हो गया. बताया गया कि थोड़ी देर के लिए शूटिंग रुकी जरूर, लेकिन एक्ट्रेस ने अपना काम करना बंद नहीं किया.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||