Image Slider


धार जिले के बदनावर में एक ट्रॉले ने रॉन्ग साइड से एक वैन को ऐसी टक्कर मारी कि वह पिचक गई। वैन में सवार वड़ोदरा (गुजरात) के छह श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई। दो शवों को ग्राइंडर मशीन से कार काटकर काटकर निकाला गया। सभी महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से वड़ोदरा लौट रहे थे। हादसा रविवार दोपहर करीब 1 बजे पंचकवास गांव के पास उज्जैन फोरलेन पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वैन में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें… फोरलेन पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया। पुलिस ने मृतकों के परिजन को गुजरात में सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था ट्रॉला ग्रामीणों के मुताबिक, वैन में 6 लोग सवार थे। ट्रॉला नंबर (GJ 39 DB 9248) बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था। ट्रॉले में लोहे का सामान भरा था। वहीं मारुति ईको वैन (GJ 17 CK 6134) उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही थी। हादसे के बाद ट्रॉले का ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने वैन का विंडो कांच तोड़कर शवों को बाहर निकाला।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||