Image Slider

Last Updated:

रेड कार्पेट पर पोज दे रहीं एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. सेल्फी लेने के बहाने पास आई एक फैन ने अचानक निकिता को जबरन लिप्स पर किस कर दिया. इस वाकये से एक्ट्रेस बुरी तरह चौंक गईं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Top Deals Inside

निकिता रावल के साथ हुई शर्मनाक हरकत: सेल्फी के बहाने पास आए फैन ने पार की हदेंZoom

नई दिल्ली: एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ हाल ही में रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने उन्हें ही नहीं बल्कि वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया. दरअसल, एक इवेंट के दौरान एक महिला फैन निकिता के पास सेल्फी लेने पहुंची थी. निकिता ने भी खुशी-खुशी उस फैन के साथ तस्वीर खिंचवाई और वो इस दौरान मुस्कुराती हुई नजर आईं.

हालांकि, इसके बाद उस महिला फैन ने अचानक कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बारे में शायद निकिता ने सोचा भी नहीं होगा.

सेल्फी के बहाने किया लिपलॉक

यह पूरी घटना एक इवेंट की है. निकिता रावल हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए पैपराजी के कैमरों के सामने पोज दे रही थीं. इसी दौरान एक महिला फैन उनके पास आई और उनसे एक फोटो खिंचवाने की रिक्वेस्ट की. निकिता ने भी मुस्कुराते हुए खुशी-खुशी उसके साथ पोज देना शुरू किया. लेकिन तभी उस महिला ने पहले गाल पर और फिर अचानक निकिता को अपनी तरफ खींचकर उनके लिपलॉक किस पर किस कर दिया.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||