हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर तेज सप्रू ने अपने करियर में ज्यादातर विलेन के रोल ही निभाए हैं. उनके पिता डीके यानि दया किशन सप्रू भी अपने दौर के बहुत बड़े फिल्म कलाकार थे. सप्र ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक बार सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि राजेश खन्ना ने उन्हें गाली दे दी थी.
नई दिल्ली. राजेश खन्ना इडंस्ट्री के सिर्फ पहले सुपरस्टार ही नहीं थे, वह कई लोगों के लिए आइडल भी थे. इन्हीं में से एक हैं, तेज सप्रू जिन्होंने राजेश खन्ना के साथ भी काम किया है. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि एक बार सेट पर राजेश खन्ना ने उन्हें गाली दे दी थी.
तेज सप्रू ने अपने फिल्मी करियर की ऑफिशियल शुरूआत साल 1979 में फिल्म सुरक्षा से की थी. लेकिन इस फिल्म में वह विलेन नहीं बने थे, बल्कि एक पॉजिटिव किरदार निभाया था. इस फिल्म में उन्होंने जैकी जैक्सन का रोल निभाया था.
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना के साथ भी उन्होंने काम किया है. राजेश खन्ना उस दौर में अपनी रोमांटिक छवि और जबरदस्त स्टारडम के लिए हमेशा चर्चा में रहा करते थे. लेकिन तेज सप्रू ने बताया है कि उनके स्वभाव के कई रंग थे. कभी उनका व्यवहार बेहद शानदार होता था, तो कभी स्टारडम का घमंड उनके बर्ताव में नजर आ जाता था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जाने माने एक्टर तेज सप्रू ने रेडिफ के पॉडकास्ट में राजेश खन्ना को याद करते हुए बताया कि उनका घमंड भी उनके करियर के डूबने की एक वजह है. सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद उनके अंदर एक तरह का घमंड आ गया था. लेकिन ये भी है कि वह एक दिलदार इंसान भी थे.
तेज सप्रू ने बताया कि एक बार वह उनके साथ कश्मीर में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और वह सेट पर खड़े थे कि वह पीछे से किसी के गाली देने की आवाज सुनाई दी. जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो राजेश खन्ना उन्हें गाली दे रहे थे.
ये देख तेज सप्रू जो रोजाना उन्हें हाय हेलो किया करते थे. उन्होंने राजेश खन्ना से बात करना बंद कर दिया. ये बात राजेश खन्ना ने भी नाटिस की और उन्होंने अगले दिन तेज सप्रू को अपने होटल बुलाया और कहा कि जो हुआ उसे भूल जाओ.
तेज ने बताया कि वह राजेश खन्ना के होटल पर गए और दोनों ने साथ में खाना खाया और ड्रिंक भी की. राजेश को फील हुई कि उन्होंने गलत किया तो उन्होंने ये बात तेज से कही भी. एक्टर ने कहा कि वह अलग तरह का इंसान थे. उन्हें समझना आसान नहीं था.
तेज सप्रू ने राजेश खन्ना के करियर में आए उतार चढ़ाव को लेकर कहा कि वह घमंड उनके करियर के डूबने का कारण था. जिस तरह धर्मेंद्र और जितेंद्र ने अपने स्टारडम को संभाला, उस तरह राजेश खन्ना नहीं संभाल पाए, यही उनके लिए नुकसानदायक साबित हुआ.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



