Image Slider

होमखेलक्रिकेटगांगुली को कर देता बैन… श्रीनाथ को क्यों चुभी अपने ही कप्तान की बात?

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को लेकर उनके ही पुराने साथी जवागल श्रीनाथ ने एक हैरान करने वाला बयान दिया है. श्रीनाथ रिटायरमेंट के बाद मैच रेफरी का काम करते हैं. ऐसे में उन्होंने साल 2001 में गागुली और स्टीव वॉ के बीच बवाल को याद करते हुए कहा कि अगर वह रेफरी होते तो भारतीय कप्तान कुछ मैचों के लिए बैन कर देते.

Top Deals Inside

गांगुली को कर देता बैन... श्रीनाथ को क्यों चुभी अपने ही कप्तान की बात?Zoom

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और जवागल श्रीनाथ

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की पहचान आज एक बेहतरीन मैच रेफरी के तौर पर है. क्रिकेटिंग करियर में दमदार प्रदर्शन के बाद श्रीनाथ ने मैच रेफरी के करियर में भी खूब नाम कमाया है. उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका निभाते हुए खेल भावना को बरकरार रखने का काम किया है. श्रीनाथ ने हमेशा बिना पक्षपात के फैसले लिए हैं, चाहे सामने भारतीय खिलाड़ियों का ही मामला क्यों न हो.

हाल ही में श्रीनाथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उस दौरान उनसे साल 2001 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ईडन गार्डन्स टेस्ट में सौरव गांगुली वाले मशहूर बवाल के बारे में पूछा गया. इस टेस्ट मैच में गांगुली ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ को टॉस के लिए इंतजार कराया था. इस पर श्रीनाथ से पूछा गया कि अगर वह मैच रेफरी होते, तो क्या करते?

सौरव गांगुली को बैन कर देते जवागल श्रीनाथ

‘इमेजिन’ के कार्यक्रम में उस घटना को याद करते हुए श्रीनाथ ने कहा, “मैं सौरव को कुछ मैचों के लिए बैन कर देता.” बता दें कि स्टीव वॉ को टॉस के लिए इंतजार कराने वाली घटना को गांगुली के माइंड गेम का हिस्सा माना गया था, जिसने उस मशहूर सीरीज के दौरान स्टीव वॉ और ऑस्ट्रेलियाई टीम को परेशान कर दिया था. हालांकि, गांगुली ने बाद में कहा था कि उन्हें अपना ब्लेजर नहीं मिल रहा था, जिसकी वजह से देरी हुई थी.

वहीं, श्रीनाथ ने गांगुली के नेतृत्व की तारीफ भी की, खासकर युवराज सिंह, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे युवाओं को तराशने की उनकी क्षमता की. श्रीनाथ ने कहा, “मैच फिक्सिंग स्कैंडल के बाद भारत के हर एक खिलाड़ी में उस छवि को वापस सही करने और दुनिया को यह साबित करने का एक संकल्प था कि भारतीय क्रिकेट बेहतरीन और साफ-सुथरा है, जिसमें गांगुली का बहुत योगदान रहा.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||