Image Slider

Last Updated:

JPSC-JSSC Paper Leak: झारखंड के हजारों छात्र इन दिनों रांची में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि झारखंड लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सर्विसेज की परीक्षा में धांधली की गई है. छात्र इस परीक्षा को लगातार रद्द करने की मांग कर रहे हैं. अब इस मामले में झारखंड के गोड्डा में पदस्‍थ ब्‍लॉक सप्‍लाई ऑफिसर अभय तिवारी का नाम सामने आया है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

झारखंड का 'संजीव मुखिया' है अभय तिवारी, कैसे बना छात्रों का नंबर-1 दुश्मन?Zoom

झारखंड पेपर लीक मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी मौजूदा में ब्‍लॉक सप्‍लाई ऑफिसर है. (फाइल फोटो)

JPSC-JSSC Paper Leak: झारखंड में पेपर लीक को लेकर हजारों की तादाद में छात्र रांची में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इन छात्रों का कहना है कि झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में व्‍यापक पैमाने पर धांधली की गई है, लिहाजा इसे रद्द किया जाए. छात्रों की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी और हेमंत सोरेन सरकार के बीच बातचीत चल रही है. इसस बीच, पेपर लीक रैकेट में झारखंड के गोड्डा जिले में नियुक्‍त ब्‍लॉक सप्‍लाई ऑफिसर अभय तिवारी का नाम सामने आया है. CID ने अभय तिवारी को गिरफ्तार किया है. अभय को झारखंड का संजीव मुखिया बताया जा रहा है. बता दें कि संजीव मुखिया बिहार में पेपर लीक कराने के लिए कुख्‍यात है. हाल में सीबीआई ने संजीव मुखिया को NEET-UG पेपर लीक मामले में क्‍लीनचिट दी थी. अभय तिवारी पिछले 13 साल में 12 परीक्षाओं में अंतिम रूप से सफल रहा है. दिलचस्‍प बात यह है कि अभय तिवारी भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर की एक परीक्षा भी क्लियर कर चुका है. फिलहाल अभय झारखंड के हजारों छात्रों का दुश्‍मन नंबर-1 बना हुआ है.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||