Image Slider


पीएम मोदी शनिवार सुबह 11 बजे IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह (कॉन्वोकेशन) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में 3,000 से अधिक छात्रों को डिग्री दी जाएगी। इनमें 587 पीएचडी कर रहे स्टूडेंट भी शामिल हैं। इसके अलावा पीएम मोदी IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित ‘परम प्रज्ञा’नामक AI बेस्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटर का भी उद्घाटन करेंगे। इस सुपरकंप्यूटर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, एडवांस्ड कंप्यूटिंग और रिसर्च में मदद मिलेगी। ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटर क्या है? परम प्रज्ञा IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित एक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटर (HPC) है। इसका उद्देश्य तेज गति से जटिल गणनाएं करना और रिसर्च को बढ़ावा देना है। भारत में अब तक कुल 37 सुपरकंप्यूटर लगाए जा चुके भारत में नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत अब तक 37 सुपरकंप्यूटर स्थापित किए जा चुके हैं और ये सभी चालू हैं। ये सुपरकंप्यूटर देश के प्रमुख IIT, IISc, NIT, C-DAC, IISER और अन्य शोध संस्थानों में लगाए गए हैं। इनमें परम सिद्धि (पुणे), परम प्रवेग (IISc बेंगलुरु), परम शक्ति (IIT खड़गपुर), परम संगणक (IIT कानपुर), परम सेवा (IIT हैदराबाद), परम रुद्र (नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई), परम ब्रह्मा (पुणे), परम युक्ति (बेंगलुरु) और परम शिवाय (IIT-BHU, वाराणसी) जैसे प्रमुख सुपरकंप्यूटर शामिल हैं।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||