फरीदाबाद के विशेषज्ञ के अनुसार फैटी लिवर अब सिर्फ शराब पीने वालों की समस्या नहीं रह गई है. गलत खान-पान, फास्ट फूड, ज्यादा मीठे पेय, पेट की चर्बी, मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी से कम उम्र के लोगों में भी इसका खतरा बढ़ रहा है. एक्सपर्ट ने संतुलित खान-पान, पर्याप्त नींद, नियमित एक्सरसाइज और वजन नियंत्रित रखने की सलाह दी है.
क्यों बढ़ रहे हैं मामले
Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल के डिपार्टमेंट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के सीनियर कंसलटेंट डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत बताते हैं लोगों की यह धारणा है कि फैटी लिवर सिर्फ शराब पीने से होता है. जबकि आज के समय में मोटापा और मेटाबॉलिक सिंड्रोम इसके सबसे बड़े कारण बन चुके हैं. जिन लोगों का बीएमआई ज्यादा होता है उनमें फैटी लिवर का खतरा अधिक रहता है. हालांकि सिर्फ मोटे लोगों को ही नहीं बल्कि कई पतले लोगों को भी यह बीमारी हो सकती है.
फिट दिखने वाले भी हो सकते हैं शिकार
डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत बताते हैं कि कई लोग बाहर से पतले दिखाई देते हैं लेकिन उनका पेट निकला होता है और शरीर में मांसपेशियां बहुत कम होती हैं. ऐसे लोगों के शरीर में फैट ज्यादा और मसल्स कम होते हैं. यही वजह है कि उनका लिवर धीरे-धीरे फैट जमा करने लगता है. रोजाना व्यायाम नहीं करने और पूरे दिन बैठे रहने की आदत भी इस समस्या को तेजी से बढ़ाती है. इसलिए सिर्फ वजन देखकर खुद को पूरी तरह स्वस्थ मान लेना सही नहीं है.
रोज की कौन-सी आदतें पहुंचा रही हैं नुकसान
डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत बताते हैं कि आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल चुकी है. सुबह समय पर नाश्ता नहीं करना, लंबे समय तक सफर करना, दोपहर में बर्गर या फास्ट फूड खाकर काम चलाना, दिनभर कई बार चीनी वाली चाय और कॉफी पीना, कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन करना और देर रात घर लौटने के बाद बिना किसी शारीरिक मेहनत के सो जाना. यही आदतें धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं और फैटी लिवर का खतरा बढ़ा देती हैं.
बचाव का सबसे आसान तरीका
डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत बताते हैं कि फैटी लिवर से बचने के लिए किसी महंगे इलाज की जरूरत नहीं होती. रोज करीब 8 घंटे की अच्छी नींद लें. सुबह समय पर हेल्दी नाश्ता करें. कम से कम 45 मिनट एरोबिक एक्सरसाइज या तेज चाल से पैदल चलें. वजन को नियंत्रित रखें. समय पर दोपहर का भोजन करें. जंक फूड और जरूरत से ज्यादा मीठे पेय से दूरी बनाएं. शराब का सेवन न करें. अगर लोग अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली को सामान्य और संतुलित बना लें तो फैटी लिवर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



