Image Slider

Last Updated:

सिनेमा की चमक-दमक से दूर पर्दे के पीछे एक ऐसी दुनिया है, जहां फिल्मी सितारों के कई राज दफन हैं. कुछ सितारों की जिंदगी कैमरे के सामने जितनी स्थिर, खुशनुमा नजर आती है, असल में उससे कोसों दूर होती है. प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने एक इंटरव्यू में कुछ सितारों की निजी जिंदगी के ऐसे राज खोले, जो समाज के लिए टैबू हैं. लोग भी उनके दावे पर हैरान हो रहे हैं और तमाम तरह के कयास लगा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'आधी उम्र की हीरोइनों से' हीरो की पत्नी ने करवाई जासूसी, डिटेक्टिव ने खोले राजZoom

हीरो की पत्नी ने तान्या पुरी से मदद मांगी थी. (फोटो साभार: Instagram@zahrajanishow)

नई दिल्ली: फिल्मी सितारों की जिंदगी बाहर से जितनी परफेक्ट नजर आती है, अक्सर उतनी होती नहीं. कुछ स्टार कपल्स रिश्ता ठीक न होने के बावजूद साथ बने रहते हैं. वे बच्चों के खातिर या फिर समाज की नजरों से बचने के लिए हालातों से समझौता कर लेते हैं. अब प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने एक बॉलीवुड कपल के बारे में हैरान करने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि एक एक्टर की पत्नी ने उनसे संपर्क किया, ताकि पता कर सकें कि उनका पति कहीं उन्हें धोखा तो नहीं दे रहा. तान्या पुरी ने बतााया कि वो एक्टर एक फिल्म फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, जो अपनी से आधी उम्र की लड़कियों के साथ रिश्ता बनाता है.

तान्या पुरी ने जहरा जानी को दिए इंटरव्यू में बताया कि वे जिस हीरो की बात कर रही हैं, वो दुनिया की नजर में ‘ग्राीन फ्लैग’ है. एक्टर की छवि शानदार है. शादीशुदा जिंदगी भी परफेक्ट लगती है. वह बच्चों के लिए एक बेहतरीन पिता है. तान्या पुरी कहती हैं, ‘उस एक्टर की पत्नी ने हमसे संपर्क किया, क्योंकि वह अपने पति का सच जानना चाहती थीं. वे काफी वक्त से सोच रही थी. वे एक्शन लेना चाहती थी. उन्हें कुछ सुनाई दे रहा था.’

कई नौजवान हीरोइनों से एक्टर का रिश्ता
तान्या पुरी को छानबीन के बाद पता चला कि एक्टर एक ऐसी फ्रेंचाइज फिल्म में काम करते हैं, जहां उनका संपर्क कई नौजवान हीरोइनों से होता है. हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘न्यूज18 इंग्लिश’ की रिपोर्ट के अनुसार, वे कहती हैं, ‘फिल्म का जॉनर ऐसा है, जहां पर वे किसी के साथ जुड़ जाते हैं. वे मूवी सीन में शूट करते ही हैं, लेकिन हमें पर्दे के पीछे की बात पता चली कि वह अपनी से आधी उम्र की महिलाओं के साथ जुड़ा हुआ है.’

सेलेब्स के लिए तलाक लेना क्यों है मुश्किल?
तान्या पुरी ने बॉलीवुड कपल के बारे में बताया कि पत्नी-पति आपस में सहज नहीं हैं. उनके बीच शारीरिक संबंध बिल्कुल नहीं था. सेलेब्स के लिए तलाक लेना मुश्किल होता है, क्योंकि उन्हें समाज और छवि खराब होने का डर होता है. तान्या ने एक्टर या उनकी पत्नी के नाम का खुलासा नहीं किया, मगर सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया है. तान्या ने एक हीरोइन की जिंदगी पर भी बात की, जो पहले फिल्मों में खूब दिखती थी, अब कम नजर आती है. उन्होंने अच्छी-खासी संपत्ति जुटा रखी है. उनके संपर्क भी बहुत अच्छे हैं. लोग उन्हें सोशल मीडिया पर देखते हैं.

सुनाया हीरोइन का हैरान करने वाला किस्सा
तान्या पुरी ने बताया कि वो क्यूट एक्ट्रेस पैसे के खातिर मर्दों के साथ सोती है. उनके ब्वॉयफ्रेंड को भी इससे कोई दिक्कत नहीं है. वे बताती हैं, ‘हीरोइन पर्दे के पीछे होटलों में मर्दों से मिलती है. उनके साथ सोती है और अपनी दौलत बढ़ाती है. वे ऐसी शख्स नहीं है, जो नया स्टोर खोले या कहीं दिखे. पर्दे के पीछे बहुत कुछ चल रहा होता है. उनकी पूरी टीम है, जो इन सबका ध्यान रखती है. ब्वॉयफ्रेंड भी उसकी टीम का हिस्सा है.’ तान्या पुरी जल्द ही ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आएंगी, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर 13 अगस्त से शुरू होगा.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||