Image Slider

Last Updated:

रवि किशन की बेबाक बातें और बोलने का अंदाज लोगों को खूब भा रहा है. वे सोशल मीडिया पर मीम सेंसेशन बन गए हैं. लोग उनकी रील्स शेयर करके मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. अब बॉलीवुड स्टार शेखर सुमन ने रवि किशन के ऑडियो ‘मनी फॉलो माई ब्रदर’ पर रील बनाकर ट्रेंड को फॉलो किया है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'मनी फॉलो माई ब्रदर' रवि किशन के मीम्स पर शेखर का अंदाज देखकर छूट जाएगी हंसीZoom

शेखर सुमन का नया टॉक शो ‘शेखर टुनाइट’ लोगों को पसंद आ रहा है. (फोटो साभार: Instagram@shekhusuman)

नई दिल्ली: एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बयानों, इंटरव्यू के चलते मीम सेंसेशन बने हुए हैं. ऐसा ही उनका ऑडियो ‘मनी फॉलो माई ब्रदर’ काफी वायरल हो रहा है, जिस पर अभिनेता शेखर सुमन वीडियो बनाकर ट्रेंड में शामिल हो गए. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे रवि किशन के पुराने इंटरव्यू के ऑडियो ‘मनी फॉलो माई ब्रदर-नाम या दाम नाम’ पर लिपसिंक कर रहे हैं.

रवि किशन के इस वायरल ऑडियो पर शेखर सुमन मजेदार अंदाज और शानदार एक्सप्रेशन के साथ लिपसिंक करते नजर आ रहे हैं. उनके एक्सप्रेशन देखकर ऐसा एहसास होता है कि वे ही इसे बोल रहे हैं. अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मनी फॉलो माई ब्रदर’. नया एपिसोड शाम 6.18 बजे आएगा.’ शेखर सुमन की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स रवि किशन के इमोजी बनाकर रिएक्शन दिया है. साथ ही, शेखर के पोस्ट का कैप्शन पढ़कर फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनके चर्चित टॉक शो ‘शेखर टुनाइट’ के अगले एपिसोड में रवि किशन हो सकते हैं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||