राहुल गांधी ने शु्क्रवार को सोशल मीडिया X पर एक वीडियो पोस्ट कर E20 ईंधन पर सवाल उठाए। राहुल ने करीब 53 सेकेंड का वीडियो जारी किया। वीडियो में राहुल कार की पेट्रोल टंकी खोलते नजर आए। ढक्कर उठाकर अंदर झांका और कहा कि नॉर्मली हम कहते हैं कि दाल में काला हैं लेकिन यहां पूरी दाल ही काली है। राहुल ने आगे कहा कि इस समय देश में करप्शन की लाइन लगी है। उनमें से एक E20 ईंधन का मामला है। हम इस मुद्दे को उठाएंगे। राहुल का पूरा वीडियो नीचे देखें… सरकार बोली- कुछ लोग E20 को लेकर बेवजह विवाद पैदा कर रहे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा है कि भारत का बायोफ्यूल ब्लेंडिंग प्रोग्राम बहुत अच्छा काम कर रहा है। नतीजे काफी बेहतर रहे हैं। कुछ लोग E20 को लेकर बेवजह विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उधर भारत सरकार ने साफ किया है कि पेट्रोल में मिलाया जाने वाला एथेनॉल पूरी तरह से घरेलू स्रोतों से ही लिया जा रहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 6 अगस्त को जारी प्रेस नोट में कहा कि अमेरिका से बड़े पैमाने पर एथेनॉल आयात करने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत ईंधन मिश्रण कार्यक्रम के लिए अमेरिकी एथेनॉल खरीदने पर विचार कर रहा है। खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



